World Cancer Day Kab Hai : जानिए विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें 

1 minute read
World Cancer Day Kab Hai

विश्व कैंसर दिवस को मानाने की शुरुआत वर्ष 2000 से हुई थी। इस दिवस को कैंसर रोग के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने और लोगों को इसकी पहचान, इलाज और रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है। यहाँ वर्ल्ड कैंसर डे कब है? (world cancer day kab hai) और इससे जुड़ी अन्य बातों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

वर्ल्ड कैंसर डे कब है? (World cancer day kab hai)

विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। यह पिछले 24 वर्षों से मनाया जा रहा है। सबसे पहले वर्ल्ड कैंसर डे को मनाने की शुरुआत 4 फरवरी 2000 से की गई थी। तब से इसे हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। 

कैंसर का कारण 

कैंसर एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में कुछ सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं। कैंसर को विश्व में होने वाली मौतों का प्रमुख कारण माना गया है। बीड़ी सिगरेट और शराब एवं तंबाकू आदि का सेवन, अनहेल्दी फ़ूड हेबिट्स और अत्यधिक प्रदूषण के संपर्क में आना आदि हैं। 

वर्ल्ड कैंसर डे का महत्व 

वर्ल्ड कैंसर डे को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक करना है। इसका प्रमुख लक्ष्य लोगों को कैंसर से जुड़ी जांचों और इलाज के बारे में बताना है। विश्व कैंसर दिवस के दिन  लोगों को कैंसर के उपचार और उसकी रोकथाम के उपाय बताये जाते हैं। कैंसर रोग जितनी जल्दी पता चल जाए उतना रोगी के ठीक होने की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं। लोगों को इसके लक्षणों के बारे में बताना भी वर्ल्ड कैंसर डे का उद्देश्य है। 

वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास 

वर्ल्ड कैंसर डे की शुरुआत वर्ष 2000 में 4 फरवरी को विश्व कैंसर सम्मलेन, पेरिस में हुई थी। यह कैंसर के खिलाफ एक सम्मलेन था।  वर्ल्ड कैंसर डे की शुरुआत पेरिस चार्टर का एक मुख्य  फैक्टर है जो कैंसर रिसर्च, उसकी रोकथाम, रोगी की देखभाल, जागरूकता आदि को बढ़ाने की गतिविधियां करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। 

उम्मीद है, यह वर्ल्ड कैंसर डे कब है? (World cancer day kab hai) ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जीके और ट्रेंडिंग इवेंट्स से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*