वर्ल्ड बैंक ग्रुप की स्थापना वर्ष 1944 में दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप और जापान के पुनर्निर्माण के लिए की गई थी। तब इसका नाम ‘इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट’ (IBRD) था। वर्ष 1946 में काम शुरू होने पर इसके 38 सदस्य थे, जबकि आज इसके 189 सदस्य देश हैं। विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था है जो विकासशील देशों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसकी स्थापना और कार्य प्रणाली से जुड़े प्रश्न UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। इस लेख में विश्व बैंक के कार्य और उद्देश्य की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।
This Blog Includes:
विश्व बैंक क्या है?
वर्ल्ड बैंक ग्रुप एक अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन है, जिसके 189 सदस्य देश हैं। यह कम और मध्यम आय वाले देशों की सरकारों को पॉलिसी सलाह, तकनीकी विशेषज्ञता और वित्तीय सहायता प्रदान करके गरीबी कम करने और जीवन स्तर सुधारने में मदद करता है। इसकी प्रमुख परियोजनाओं में मानव पूंजी विकास शामिल है, जो राष्ट्रों को अपने मानव संसाधनों में निवेश करने और समाज तथा अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायता करती है।
विश्व बैंक की स्थापना कब हुई?
वर्ल्ड बैंक की स्थापना 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रेटन वुड्स समझौते के तहत हुई थी। इसका मुख्यालय वाशिंगटन, डी.सी. में है और यह दुनिया भर में 170 से अधिक कार्यालयों के माध्यम से कार्य करता है। यह संगठन विकासशील देशों को सतत विकास, रोजगार सृजन और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विश्व बैंक की कार्य प्रणाली
वर्ल्ड बैंक की कार्य प्रणाली निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझी जा सकती है:-
- सतत विकास और गरीबी दूर करने के लिए लोन देना।
- सदस्य देशों के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाना।
- 5 से 20 साल के लिए अलग-अलग परियोजनाओं के लिए लोन उपलब्ध कराना।
- विकासशील देशों में उत्पादन की सुविधाएं बढ़ाना।
- तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना।
- अंतरराष्ट्रीय विवादों का निपटारा।
- सदस्य देशों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार को बढ़ावा देना।
- प्राइवेट इंडस्ट्रयलिस्ट को लोन देना।
- सरकार और विदेशी इन्वेस्टर्स के बीच समन्वय स्थापित करना।
यह भी पढ़ें – विश्व स्वास्थ्य संगठन: उद्देश्य, प्रमुख कार्य और इतिहास
विश्व के विकास में विश्व बैंक की भूमिका
विश्व बैंक दुनिया के कई देशों को निम्न मुद्दों पर ऋण देकर सहायता करता है, जैसे:-
- सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति करना।
- स्कूल बनाना और शिक्षकों को प्रशिक्षित करना।
- कृषि उत्पादकता बढ़ाना।
- वनों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन करना।
- सड़कों, रेलवे और बंदरगाहों का निर्माण और रखरखाव करना।
- दूरसंचार नेटवर्क का विस्तार करना।
- ऊर्जा का उत्पादन और वितरण करना।
- स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करना।
- आधुनिकीकरण करना।
भारत में विश्व बैंक की भूमिका
भारत में वर्ल्ड बैंक की भूमिका जानने के लिए निम्नलिखित बिंदु पढ़ें:-
- वर्ल्ड बैंक भारत की विकास साझेदारी और वित्तपोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस संस्था ने भारत को लगभग 27.1 बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को उच्च मध्यम-आय वर्ग के देशों की श्रेणी तक पहुंचाना है।
- ‘सर्व शिक्षा अभियान’ की सफलता में भी वर्ल्ड बैंक का बड़ा योगदान है, जिसने लगभग 1.1 बिलियन डॉलर की सहायता दी। इसके परिणामस्वरूप 200 मिलियन से अधिक बच्चों को शिक्षा तक पहुंच मिली।
- भारत में सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना में भी वर्ल्ड बैंक की प्रमुख भूमिका रही है।
- इसके अलावा, वर्ल्ड बैंक भारत में पेयजल, स्वच्छता, ऊर्जा भंडारण और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहा है।
यह भी पढ़ें: बजट किसे कहते हैं? जानें इतिहास, प्रकार, महत्व और विशेषताएं
विश्व बैंक का अध्यक्ष कौन है?
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा ने 2 जून 2023 को विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में 5 साल के लिए कार्यभार संभाला है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भी महत्वपूर्ण पोस्ट पर काम किया है और 2010 से 2021 के बीच वह मास्टरकार्ड के सीईओ रहे हैं।
FAQs
विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था है, जो विकासशील देशों को आर्थिक सहायता और सलाह देकर उनके विकास और गरीबी को कम करने में मदद करती है।
विश्व बैंक का मुख्यालय अमेरिका के वॉशिंगटन डी.सी. में स्थित है।
वर्ल्ड बैंक में कुल 189 सदस्य देश हैं।
विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष अजय बंगा हैं।
आशा है कि इस लेख में आपको विश्व बैंक की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही UPSC से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
