स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 6 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 6 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 6 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- देश के दंत चिकित्सकों के महत्वपूर्ण योगदान और उपलब्धियों का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष 6 मार्च को राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को बजट के बाद के वेबिनार सत्र-2026 के तहत शी-मार्ट विषय पर वेबिनार को संबोधित करेंगे।
- असम में वायु सेना का सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना कार्बी आंगलोंग जिले में हुई, जो जोरहाट वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।
- गृह मंत्री अमित शाह 6 मार्च को ओडिशा के मुंडाली में ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल’ (CISF) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे भुवनेश्वर में ‘राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय’ के परिसर की आधारशिला रखेंगे और उसके ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय माई भारत के सहयोग से शुक्रवार, 6 मार्च से राष्ट्रव्यापी वीबी जी राम जी युवा डिजिटल अभियान शुरू कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विकसित भारत – ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन अधिनियम, 2025 के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में 26 युवा चिकित्सा पेशेवरों को पुरस्कार प्रदान किए।
- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 17 नवंबर 2022 को राज्यपाल का पद संभाला था।
- फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, देश में वाहन बिक्री सालाना आधार पर 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा फरवरी 2024 के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गया है।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इस ब्रिज का निर्माण लगभग छह महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा।
- भारत सरकार की गुरुवार को जारी फैक्टशीट के अनुसार, देश में नए व्यवसायों की संख्या में 27% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई। विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में उछाल का कारण सप्लाई पर असर है, क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है।
- महाराष्ट्र में गन्ने की पेराई सत्र अब अपने अंतिम चरण में है। गन्ने की आपूर्ति समाप्त होने के कारण 210 में से 77 चीनी कारखानों ने परिचालन स्थगित कर दिया है। राज्य चीनी आयुक्त कार्यालय की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कुल 10 करोड़ टन गन्ने की पेराई की गई है, जिससे 9.41% की रिकवरी दर पर 94 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हुआ है।
- केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में जनगणना-2027 के लिए नए डिजिटल टूल्स का सॉफ्ट लॉन्च किया। उन्होंने जनगणना के आधिकारिक शुभंकर ‘प्रगति’ और ‘विकास’ का भी अनावरण किया।
- मेघालय राज्य पुलिस बल में शामिल किए गए 2,968 नवनियुक्त कर्मियों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम पश्चिम गारो पर्वतीय जिले के गोएराग्रे में आयोजित एक औपचारिक समारोह के अंतर्गत संपन्न हुआ।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 6 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- नेपाल में गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, देश में कुल करीब 1.14 करोड़ मतदाता हैं।
- अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया है।
- भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण सहयोग को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दोनों देशों ने वर्ष 2020 में हस्ताक्षरित पर्यावरण सहयोग से जुड़े समझौता ज्ञापन (MoU) का नवीनीकरण किया, जिससे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और जलवायु कार्रवाई में साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।
- ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इज़राइल और अमेरिका उसके शासन को समाप्त करने का प्रयास करते हैं, तो वह इज़राइल के दिमोना परमाणु संयंत्र को निशाना बनाएगा।
- चीन ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान रोकने का आग्रह किया है।
- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो के पूर्वी क्षेत्र में कोल्टन खनन स्थल पर हुए भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जिनमें लगभग 70 बच्चे शामिल हैं।
- भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और खालिस्तान की मुखर आलोचक नैन्सी ग्रेवाल को उनके विंडसर स्थित घर में अज्ञात हमलावर ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
- ब्राज़ील की सीनेट ने मर्कोसुर ब्लॉक और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को मंज़ूरी दे दी है। यह समझौता दुनिया के सबसे बड़े व्यापार क्षेत्रों में से एक है। इसमें ब्राज़ील, अर्जेंटीना, पैराग्वे और उरुग्वे शामिल हैं। अर्जेंटीना और उरुग्वे पहले ही इसे मंज़ूर कर चुके हैं, जबकि पैराग्वे की संसद को अभी इसे मंज़ूरी देनी है।
- श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए हैं। यह पोत अमेरिका की पनडुब्बी के हमले के बाद श्रीलंका के दक्षिणी समुद्र में डूब गया था। यह घटना अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हुई थी।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 7 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 6 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- टीम इंडिया ने ICC T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का सामना रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियों को 6 मार्च तक बढ़ा दिया है। हालांकि, बोर्ड परीक्षाएं पहले से तय समयानुसार होंगी।
- SSC ने MTS/हवलदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित है।
- IIT बॉम्बे ने आईआईटी जैम 2026 के लिए करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर खोल दी है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म भरते समय गलती हो गई थी, वे अब अपने जरूरी विवरणों में सुधार कर सकते हैं।
- NEET UG 2026 के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 मार्च है। जो छात्र अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें। MBBS और BDS में एडमिशन के लिए परीक्षा 3 मई को होगी।
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं और निर्धारित अंतिम तिथि तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने DRDO CEPTAM-11 टियर-1 परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा 23 मार्च को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 764 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पंचायत सचिव और स्पीच थेरेपिस्ट सहित कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से शुरू करने का ऐलान किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- UNICEF इंटर्नशिप के तहत छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संगठन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इसमें ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी छात्र आवेदन कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप 6 से 28 सप्ताह तक चलेगी और विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव देने का अवसर प्रदान करेगी।
आशा है कि आपको 6 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.