What is Computer in Hindi: कंप्यूटर क्या है? जानें फुल फॉर्म, इतिहास, भाग, प्रकार, लाभ

1 minute read
What is Computer in Hindi

What is Computer in Hindi: जैसा कि आप सभी जानते हैं आज के इस डिजिटल युग में कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी हो, व्यापार हो या फिर मनोरंजन कंप्यूटर हर क्षेत्र में हमारी मदद करता है। लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि कंप्यूटर वास्तव में क्या होता है? इसकी परिभाषा क्या है, यह कैसे काम करता है और हमारे जीवन को कैसे आसान बनाता है? इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि कंप्यूटर क्या है (Computer Kya Hai) इस बारे में अधिक जानने के लिए ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

कंप्यूटर क्या है? (Computer Kya Hai)

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Electronic Device) है, जो उपयोगकर्ता (User) द्वारा दिए गए इनपुट डेटा को प्रोसेस करता है और उसे उपयोगी जानकारी के रूप में आउटपुट प्रदान करता है। आसान भाषा में समझें को कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो यूज़र द्वारा दिए गए डेटा को प्रोसेस कर परिणाम के रूप में उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। इसे एक स्मार्ट मशीन भी कहा जा सकता है जो इंसान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार काम करती है। कंप्यूटर में न केवल डेटा को स्टोर करने, बल्कि उसे दोबारा प्राप्त करने और प्रोसेस करने की भी क्षमता होती है। आज के समय में इसका उपयोग दस्तावेज़ तैयार करने, ईमेल भेजने, गेम खेलने, इंटरनेट ब्राउज़ करने के साथ-साथ स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और वीडियो जैसी डिजिटल सामग्री बनाने के लिए भी किया जाता है। यानी कंप्यूटर हमारे रोज़मर्रा के कामों को आसान और तेज़ बनाने वाला एक बहुपयोगी उपकरण है।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म 

कंप्यूटर क्या है (What is Computer in Hindi) को पूरी तरह समझने के लिए सबसे पहले कंप्यूटर का फुल फॉर्म जानना ज़रूरी होता है, जो निम्नलिखित है:

  • C – कॉमनली (Commonly)
  • O – ऑपरेटेड (Operated)
  • M – मशीन (Machine)
  • P – पार्टिकुलरली (Particularly)
  • U – यूज्ड फॉर (Used for)
  • T – टेक्निकल (Technical)
  • E – एजुकेशनल (Educational)
  • R – रिसर्च (Research)

कंप्यूटर का इतिहास 

1830 के दशक में चार्ल्स बैबेज ने एनालिटिकल इंजन का डिज़ाइन तैयार किया, जो आधुनिक कंप्यूटर का मूल आधार बना। इसी कारण उन्हें कंप्यूटर का जनक कहा जाता है। अगर आज हम यह समझना चाहें कि कंप्यूटर क्या है (What is Computer in Hindi), तो उसके पीछे का इतिहास जानना ज़रूरी हो जाता है क्योंकि वर्तमान कंप्यूटर उन्हीं शुरुआती प्रयासों का नतीजा हैं।

1930 और 1940 के दशक में पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटरों का विकास हुआ। 1943 में ENIAC (इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर) नामक पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर बनाया गया। इसके बाद 1945 में जॉन वॉन न्यूमैन ने स्टोर्ड प्रोग्राम कॉन्सेप्ट प्रस्तुत किया, जो आधुनिक कंप्यूटरों की नींव बन गया।

कंप्यूटर का विकास मुख्य रूप से पाँच पीढ़ियों में हुआ है:

  • पहली पीढ़ी (1940–1956): वैक्यूम ट्यूब आधारित
  • दूसरी पीढ़ी (1956–1963): ट्रांजिस्टर आधारित
  • तीसरी पीढ़ी (1964–1971): इंटीग्रेटेड सर्किट्स (ICs)
  • चौथी पीढ़ी (1971–वर्तमान): माइक्रोप्रोसेसर आधारित
  • पाँचवीं पीढ़ी (भविष्य): कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग पर आधारित

यह भी पढ़ें : कंप्यूटर से जुड़े रोचक तथ्य (Computer Facts in Hindi)

कंप्यूटर के प्रकार

कंप्यूटर क्या है (Computer Kya Hai)—यह जानने के बाद अगला ज़रूरी पहलू है कि कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं। कंप्यूटर को उनके आकार, उपयोग और कार्यक्षमता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में बाँटा गया है। आइए जानें कंप्यूटर के मुख्य प्रकार:

  1. सुपर कंप्यूटर: ये सबसे तेज़ और सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं। इनका उपयोग मौसम की भविष्यवाणी, वैज्ञानिक अनुसंधान, परमाणु परीक्षण और अंतरिक्ष अध्ययन जैसे जटिल कार्यों के लिए किया जाता है।
  2. मेनफ्रेम कंप्यूटर: ये बड़े आकार के कंप्यूटर होते हैं जिनका उपयोग बड़ी कंपनियों, बैंकों, रेलवे और सरकारी विभागों में बड़ी मात्रा में डेटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है। इन कंप्यूटर्स पर एक साथ सैकड़ों यूजर्स काम कर सकते हैं। 
  3. मिनी कंप्यूटर: मेनफ्रेम से छोटे लेकिन पर्सनल कंप्यूटर से बड़े होते हैं। इनका उपयोग छोटे व्यवसायों या संस्थानों में डेटा प्रोसेसिंग और नेटवर्किंग के लिए होता है। वर्तमान में ये अधिक प्रचलन में नहीं हैं।
  4. माइक्रो कंप्यूटर: इन्हें पर्सनल कंप्यूटर (PC) भी कहा जाता है। ये आम लोगों द्वारा घर, स्कूल और ऑफिस में उपयोग किए जाते हैं। उदाहरण के लिए डेस्कटॉप, लैपटॉप, नोटबुक और टैबलेट आदि।
  5. वर्कस्टेशन: ये पर्सनल कंप्यूटर जैसे दिखते हैं, लेकिन इनमें अधिक RAM, ग्राफिक्स और प्रोसेसिंग पावर होती है। इनका उपयोग ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, 3D मॉडलिंग और इंजीनियरिंग कार्यों में होता है।

कंप्यूटर के मुख्य भाग

कंप्यूटर कई हिस्सों से मिलकर बना होता है और हर भाग का अपना अलग कार्य होता है। यहां कंप्यूटर के प्रमुख भागों की जानकारी दी गई है:

  • मॉनिटर: यह स्क्रीन होती है जिस पर हम कंप्यूटर का आउटपुट देखते हैं। इसे Visual Display Unit (VDU) भी कहा जाता है।
    उपयोग: टेक्स्ट, चित्र, वीडियो आदि को देखने के लिए।
  • कीबोर्ड: यह इनपुट डिवाइस है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर में टेक्स्ट या कमांड टाइप करते हैं।
    उदाहरण: A से Z के अक्षर, 0 से 9 की संख्या, और अन्य विशेष कुंजियाँ।
  • माउस: यह भी एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग स्क्रीन पर आइटम को क्लिक करने, खोलने या खींचने के लिए होता है। मुख्य भाग: लेफ्ट क्लिक, राइट क्लिक और स्क्रॉल व्हील।
  • सीपीयू: इसे कंप्यूटर का “मस्तिष्क” कहा जाता है। यह सभी गणनाएँ करता है और निर्देशों का पालन करता है। तीन भाग होते हैं:
    • ALU (Arithmetic Logic Unit): गणनाएँ करता है
    • CU (Control Unit): सभी भागों को नियंत्रित करता है
    • Memory Unit: निर्देशों को स्टोर करता है
  • रैम: यह कंप्यूटर की अस्थायी मेमोरी होती है। जब कंप्यूटर ऑन होता है तो सभी कार्य RAM में होते हैं, और कंप्यूटर बंद होते ही RAM की जानकारी मिट जाती है।
  • हार्ड डिस्क: यह कंप्यूटर की स्थायी मेमोरी होती है। इसमें फाइल्स, सॉफ़्टवेयर, दस्तावेज़, फोटो आदि लंबे समय तक स्टोर रहते हैं।
  • मदरबोर्ड: यह एक सर्किट बोर्ड होता है जिसमें कंप्यूटर के सभी भाग जुड़े होते हैं, जैसे CPU, RAM, हार्ड डिस्क आदि।
  • पावर सप्लाई यूनिट: यह कंप्यूटर के सभी भागों को बिजली की आपूर्ति करता है।
  • इनपुट और आउटपुट पोर्ट्स: इनकी मदद से हम कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, USB आदि को कंप्यूटर से जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें : कंप्यूटर के घटक (Components of Computer in Hindi)

कंप्यूटर किस प्रकार कार्य करता है?

कंप्यूटर हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार काम करता है। कंप्यूटर कार्यप्रणाली को निम्न चरणों में बँटा होता है जिसे IPO Cycle कहा जाता है – Input, Process, Output। कंप्यूटर कार्यप्रणाली इस प्रकार है:

  1. इनपुट (Input): सबसे पहले, यूज़र कीबोर्ड, माउस, स्कैनर या अन्य इनपुट डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर को कोई जानकारी या निर्देश देता है।
  2.  प्रोसेसिंग (Processing): इनपुट में मिली जानकारी को CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) प्रोसेस करता है। यह कंप्यूटर का मुख्य भाग होता है, जो सभी गणनाएँ और लॉजिक कार्य करता है।
  3. आउटपुट (Output): प्रोसेसिंग के बाद कंप्यूटर परिणाम को आउटपुट डिवाइस (जैसे मॉनिटर, प्रिंटर आदि) के माध्यम से दिखाता है।

कंप्यूटर से होने वाले लाभ

जब हम समझते हैं कंप्यूटर क्या है (What is Computer in Hindi), तो यह भी जानना ज़रूरी हो जाता है कि यह हमारी ज़िंदगी को किस तरह आसान और प्रभावशाली बनाता है। कंप्यूटर के अनेक फायदे हैं जो व्यक्तिगत, शैक्षणिक और व्यावसायिक सभी क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं:

  • गति: कंप्यूटर बहुत तेज़ी से काम करता है और बड़े-बड़े कार्य कुछ ही सेकंड में कर सकता है।
  • शुद्धता: यह बिना गलती के गणनाएँ और डाटा प्रोसेसिंग करता है, जिससे परिणाम सही मिलते हैं।
  • बहुकार्य क्षमता: कंप्यूटर एक साथ कई कार्य कर सकता है जैसे- टाइपिंग, इंटरनेट ब्राउज़िंग, संगीत सुनना आदि।
  • डेटा संग्रहण: कंप्यूटर में बड़ी मात्रा में जानकारी लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती है।
  • संचार: कंप्यूटर के माध्यम से ईमेल, वीडियो कॉल, सोशल मीडिया जैसी सुविधाओं से दुनिया से जुड़ना आसान होता है।
  • ऑनलाइन शिक्षा: आजकल कंप्यूटर की मदद से घर बैठे पढ़ाई संभव हो गई है।
  • ऑटोमेशन: कंप्यूटर की सहायता से मशीनें और प्रक्रिया अपने आप काम कर सकती हैं, जिससे समय और श्रम की बचत होती है।
  • मनोरंजन: फिल्में देखना, गेम खेलना, म्यूजिक सुनना, किताबें पढ़ना आदि सब कंप्यूटर पर किया जा सकता है।
  • कार्यक्षमता में वृद्धि: ऑफिस वर्क, अकाउंटिंग, डिजाइनिंग आदि में कंप्यूटर काम को अधिक कुशल और तेज बनाता है।

कंप्यूटर क्या है? MCQs 

यदि आप यह समझना चाहते हैं कि कंप्यूटर क्या है (Computer Kya Hai), तो इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) का अभ्यास करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये MCQs न सिर्फ आपकी समझ को मजबूत करते हैं, बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी सहायक होते हैं।

  1. कंप्यूटर क्या है?
    (A) एक गणना करने वाली मशीन
    (B) एक वाहन
    (C) एक संगीतमय यंत्र
    (D) एक खेल उपकरण
    उत्तर: (A) एक गणना करने वाली मशीन
  2. कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?
    (A) टिम बर्नर्स ली
    (B) चार्ल्स बैबेज
    (C) एलन ट्यूरिंग
    (D) बिल गेट्स
    उत्तर: (B) चार्ल्स बैबेज
  3. कंप्यूटर का कौन-सा भाग इनपुट डिवाइस नहीं है?
    (A) कीबोर्ड
    (B) माउस
    (C) मॉनिटर
    (D) स्कैनर
    उत्तर: (C) मॉनिटर
  4. कंप्यूटर किस प्रकार की मशीन है?
    (A) सामाजिक
    (B) इलेक्ट्रॉनिक
    (C) यांत्रिक
    (D) रासायनिक
    उत्तर: (B) इलेक्ट्रॉनिक
  5. कंप्यूटर में डाटा को स्थाई रूप से कहाँ संग्रहित किया जाता है?
    (A) RAM
    (B) ROM
    (C) हार्ड डिस्क
    (D) कैश मेमोरी
    उत्तर: (C) हार्ड डिस्क
  6. कंप्यूटर में प्रोसेसिंग का कार्य कौन करता है?
    (A) मॉनिटर
    (B) CPU
    (C) कीबोर्ड
    (D) प्रिंटर
    उत्तर: (B) CPU
  7. कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है?
    (A) संस्कृत
    (B) लैटिन
    (C) अंग्रेज़ी
    (D) फ्रेंच
    उत्तर: (B) लैटिन
  8. कंप्यूटर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
    (A) मैनुअल प्रोसेसिंग
    (B) इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड
    (C) इनपुट-प्रोसेस-आउटपुट
    (D) स्वचालित संदेश
    उत्तर: (C) इनपुट-प्रोसेस-आउटपुट
  9. कंप्यूटर में प्रयुक्त अस्थायी मेमोरी को क्या कहते हैं?
    (A) हार्ड डिस्क
    (B) ROM
    (C) RAM
    (D) CD-ROM
    उत्तर: (C) RAM
  10. कंप्यूटर में किस डिवाइस का उपयोग आउटपुट के लिए किया जाता है?
    (A) माउस
    (B) प्रिंटर
    (C) कीबोर्ड
    (D) स्कैनर
    उत्तर: (B) प्रिंटर

FAQs 

कंप्यूटर क्या है? 

कंप्यूटर एक इलैक्ट्रॉनिक मशीन है, जो निर्धारित आँकड़ों (Input) पर दिए गए निर्देशों की शृंखला (Program) के अनुसार विशेषीकृत प्रक्रिया (Process) करके अपेक्षित सूचना या परिणाम (Output ) प्रस्तुत करती है।

कंप्यूटर के जनक कौन थे?

बैबेज को कई बार “कंप्यूटिंग का जनक” कहा गया है। आधुनिक कंप्यूटिंग में उनके योगदान को मान्यता देने और उनका सम्मान करने के लिए उनके सम्मान में चार्ल्स बैबेज इंस्टीट्यूट (जिसे बाद में इंटरनेशनल चार्ल्स बैबेज सोसाइटी के नाम से जाना गया) की स्थापना की गई थी।

कंप्यूटर का पुराना नाम क्या था?

कंप्यूटर का पुराना नाम ‘एनालिटिकल इंजन’ था। यह नाम उस मशीन का था जिसे चार्ल्स बैबेज ने 1837 में डिज़ाइन किया था। इसे ही आधुनिक कंप्यूटर का पहला प्रारूप माना जाता है। उस समय कंप्यूटर को मुख्य रूप से गणना करने वाली मशीन (Calculating Machine) के रूप में जाना जाता था।

कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहते है। 

भारत का पहला सुपर कंप्यूटर कब बना था?

विजय पी. भाटकर को भारत में सुपरकंप्यूटिंग की राष्ट्रीय परियोजना के प्रमुख सूत्रधार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1991 में देश का पहला स्वदेशी सुपरकंप्यूटर PARAM 8000 विकसित किया था। 

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में कंप्यूटर क्या है (What is Computer in Hindi) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*