WBJEE Result 2024 : जारी हुआ पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड का रिजल्ट, बांकुरा जिला के किंगशुक ने किया टॉप 

1 minute read
WBJEE Result 2024

WBJEE Result 2024 : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने आज यानी 6 जून, 2024 को WBJEE 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। आपको बता दें की WBJEE परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल 2024 को दो शिफ्ट में किया गया था। स्टूडेंट्स अपना रैंक कार्ड WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड करके देख सकते हैं।

WBJEE 2024 परीक्षा में बांकुरा जिला स्कूल के किंगशुक पात्रा ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में कुल 142,694 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 112,963 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप सफलता दर 99.53% रही। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 06 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

परीक्षा के रिजल्ट के बाद WBJEEB विभिन्न संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों की सहायता के लिए जनरल काउंसिलिंग सेशन आयोजित करेगा। इन काउंसलिंग सेशन का शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा। WBJEE 2024 के कट-ऑफ अंक भाग लेने वाले राज्य संस्थानों में बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (7 June) : स्कूल असेंबली के लिए 7 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

WBJEE Result 2024 : ऐसे चेक करें रिजल्ट 

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा को चेक करने के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • सबसे पहले WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिखाए गए WBJEE Result 2024 रैंक कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां स्टूडेंट को अपनी लॉगिन डिटेल सबमिट करनी होगी।
  • डिटेल सबमिट करने के बाद आपके सामने रैंक पेज खुल जाएगा, जिसके बाद स्टूडेंट रैंक कार्ड को डाउनलोड कर सकता है। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*