Vidvas Shabd Roop Sanskrit Mein : सकारांत पुल्लिंग संज्ञापद – विद्वस् के शब्द रूप संस्कृत में

1 minute read
Vidvas Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Vidvas Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि विद्वस् शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Vidvas Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Vidvas Shabd Roop Sanskrit mein, शब्द रूप किसे कहते हैं?, सकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं? के बारे में दिया गया है।

सकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

सकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनके अंत में ‘स’ वर्ण होता है और जो पुरुष जाति का बोध कराते हैं। आपको बता दें कि सभी सकारांत पुल्लिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

विद्वस् शब्द रूप संस्कृत में (Vidvas Shabd Roop Sanskrit Mein)

विद्वस् शब्द रूप (Vidvas Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं –

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाविद्वान्विद्वांसौविद्वांसः
द्वितीयाविद्वांसम्विद्वांसौविदुषः
तृतीयाविदुषाविद्वद्भ्याम्विद्वद्भिः
चतुर्थीविदुषेविद्वद्भ्याम्विद्वद्भ्यः
पंचमीविदुषःविद्वद्भ्याम्विद्वद्भ्यः
षष्ठीविदुषःविदुषोःविदुषाम्
सप्तमीविदुषिविदुषोःविद्वत्सु
सम्बोधनहे विद्वन् !हे विद्वांसौ !हे विद्वांसः !
Vidvas Shabd Roop

अकारांत नपुंसकलिंग शब्द रूप

अकारान्त पुल्लिंग शब्द रूप

आकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप

इकारांत पुल्लिंग शब्द रूप

ईकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Vidvas Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*