Lal Krishna Advani Book in Hindi: लाल कृष्ण अडवाणी द्वारा लिखित पुस्तकों की संपूर्ण जानकारी, जो आपको प्रेरणा से भर देंगी

1 minute read
Lal Krishna Advani Book in Hindi

लाल कृष्ण अडवाणी एक ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने जीवनभर भारतीय संस्कृति के सम्मान के संरक्षण और राष्ट्रवाद की राजनीति की। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक लाल कृष्ण अडवाणी जी ने अपने जीवनभर के अनुभवों को, अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज के साथ साझा किया है। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों का उद्देश्य अधिकाधिक ज्ञान अर्जित करने का होता है, इसी ज्ञान की कड़ी में विद्यार्थियों को Lal Krishna Advani Book in Hindi के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस पोस्ट में आपको Lal Krishna Advani Book in Hindi की संपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें : रामधारी सिंह दिनकर की वीर रस की कविताएं

कौन हैं लाल कृष्ण अडवाणी?

Lal Krishna Advani Book in Hindi के बारे में जानने से पहले आपको, लाल कृष्ण अडवाणी के बारे में जान लेना अति आवश्यक है। लाल कृष्ण अडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था। किशनचंद आडवाणी और ज्ञानी देवी जी की विलक्षण बुद्धि वाली संतान लाल कृष्ण आडवाणी का बचपन कराची में ही बीता।

वर्ष 1942 में अडवाणी जी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में शामिल हुए, वर्ष 1947 में भारत के स्वतंत्र होने के बाद, लाल कृष्ण अडवाणी और उनका परिवार विभाजन के बाद भारत आया। भारतीय राजनीति में लगभग 60 वर्षों तक अपना योगदान देने वाले, भारत के तीन बार के उप-प्रधानमंत्री रहने वाले लाल कृष्ण अडवाणी द्वारा लिखी गईं पुस्तकों से, आप प्रेरणा पा सकते हैं।

Lal Krishna Advani Book in Hindi

लालकृष्ण आडवाणी ने अपने राजनीतिक जीवन, विचारों, और भारत के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर सदैव अपनी बेबाक राय रखी है। उनकी हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संक्षिप्त जानकारी को, निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है;

  • वर्ष 2018 में, लालकृष्ण आडवाणी जी द्वारा लिखित पुस्तक “मेरा देश मेरा जीवन” प्रकाशित हुई। यह पुस्तक उनकी आत्मकथा थी, इसमें उन्होंने अपने बचपन से लेकर राजनीतिक जीवन के हर पहलु पर प्रकाश डाला था।
  • वर्ष 2019 में, लालकृष्ण आडवाणी जी द्वारा लिखित पुस्तक “नजरबंद लोकतंत्र” प्रकाशित हुई। यह पुस्तक एक प्रकार का राजनीतिक विश्लेषण है, जिसमें आडवाणी ने आधुनिक भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियों पर चर्चा की है।
  • वर्ष 2022 में, लालकृष्ण आडवाणी जी द्वारा लिखित पुस्तक “दृष्टिकोण” प्रकाशित हुई। यह पुस्तक उनके ब्लॉग के लेखों का एक संकलन है। इन लेखों में उन्होंने भारत के विभिन्न विषयों पर अपनी बेबाक राय रखी है, जिसमें राजनीति, इतिहास, और समाज सभी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : रामधारी सिंह दिनकर की कविता हिमालय

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

आडवाणी जी का जन्म कब हुआ था?

लाल कृष्ण अडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 में हुआ था।

नज़रबंद लोकतंत्र के लेखक कौन हैं?

नज़रबंद लोकतंत्र के लेखक लाल कृष्ण अडवाणी हैं।

मेरा देश मेरा जीवन कब प्रकाशित हुई?

वर्ष 2018 में “मेरा देश मेरा जीवन” नामक पुस्तक का हिंदी संस्करण प्रकाशित हुआ था।

आशा है कि आपको Lal Krishna Advani Book in Hindi की सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी, साथ ही यह पोस्ट आपको इंफॉर्मेटिव और इंट्रस्टिंग लगी होगी। इसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*