M S Swaminathan Daughter: क्या आप जानते हैं एमएस स्वामीनाथन की बेटी कौन हैं?

1 minute read
M S Swaminathan Daughter

हर सदी में किसी न किसी ऐसे महापुरुष का जन्म होता है, जो समाज को सही राह दिखाते हैं। ऐसे ही महापुरुषों में से एक एमएस स्वामीनाथन जी भी है, जिनका 98 वर्ष की उम्र बीती शाम 28 सितंबर 2023 को निधन हो गया। एमएस स्वामीनाथन जी को भारत की हरित क्रांति का जनक माना जाता है। इस पोस्ट के माध्यम से आप एमएस स्वामीनाथन जी और M S Swaminathan Daughter के बारे में जान पाएंगे। जिससे आपको प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है यूनाइटेड स्टेट्स की करंसी और भारतीय मुद्रा के अनुसार क्या है इसकी दर?

एम.एस.स्वामीनाथन का जीवन परिचय

एम.एस.स्वामीनाथन जी एक प्रमुख भारतीय कृषि वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारतीय कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एम.एस.स्वामीनाथन को ही भारत में “हरित क्रांति” का जनक माना जाता है, जिसके लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एम. एस. स्वामीनाथन जी का जन्म 7 अगस्त 1925 को कुंभकोणम में हुआ था। उनके पिता का नाम एमके संबाशिवन था, जो कि केरल के अलाप्पुझा के सर्जन थे और उनकी माता का नाम पार्वती थंगम्मल था।

एम.एस.स्वामीनाथन की प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई और कोयंबटूर में पूरी हुई। जिसके बाद उन्होंने कृषि विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की और फिर विश्वविद्यालय कॉलेज लंदन से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की।

अपनी शिक्षा और कौशल के आधार पर ही एम.एस.स्वामीनाथन ने भारतीय कृषि और वनस्पति जीव विज्ञान में अपने कैरियर की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने विशेष रूप से अनाजों की उन्नत खेती के क्षेत्र में काम किया, और भारत में हरित क्रांति के जनक की उपाधि प्राप्त की।

सारा जीवन देश सेवा, कृषि के पुनरुत्थान और नारी सशक्तिकरण की पैरवी करने वाले महान वैज्ञानिक और भारत की हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन ने गुरुवार को चेन्नई में स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। 28 सितंबर 2023 को 98 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।

M S Swaminathan Daughter

एम.एस.स्वामीनाथन जी के जीवन परिचय को जानने के बाद आपको उनके परिवार पर भी एक नज़र डालनी चाहिए, जिससे आप भी उनके परिवार की ही तरह लोकहित में अपना जीवन समर्पित करने के लिए प्रेरित हो सकें। एम.एस.स्वामीनाथन जी की तीन बेटिया हैं, जिनके नाम “सौम्या स्वामीनाथन, मधुरा स्वामीनाथन और नित्या स्वामीनाथन है।” उनकी बेटी सौम्या स्वामीनाथन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन में मुख्य वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया है।

यह भी पढ़ें : डॉलर कैसे बना दुनिया की रिसर्व करेंसी?

FAQs

एमएस स्वामीनाथन क्यों प्रसिद्ध है?

एमएस स्वामीनाथन भारत में हरित क्रांति के रूप में प्रसिद्ध हैं।

आर्थिक पारिस्थितिकी का जनक किसे कहा जाता है?

आर्थिक पारिस्थितिकी का जनक एमएस स्वामीनाथन को कहा जाता है।

स्वामीनाथन ने क्या आविष्कार किया था?

स्वामीनाथन ने उच्च उपज देने वाली गेहूं और चावल की किस्मों को विकसित किया और कृषि के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया।

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी कौन सी है?

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि आपको M S Swaminathan Daughter पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*