UPSC एग्जाम से पहले अंतिम दिनों में न करें ये गलतियां,UPSC एग्जाम 2023 के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

1 minute read

UPSC का एग्जाम देश के सबसे बड़े एग्ज़ाम्स में से एक है।  हर साल एक बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं लेकिन उसमें से बहुत कम कैंडिडेट्स ही इस एग्जाम को पूरी तरह से पास कर पाते हैं। UPSC 2023 का प्रीलिम्स एग्जाम 28 मई 2023 को होना है।  UPSC के एग्जाम से कुछ दिन पहले अंतिम समय में कैंडिडेट्स कुछ गलतियां कर जाते हैं जो एग्जाम के समय उन्हें भारी पड़ती हैं।  यहाँ UPSC  एग्जाम से पहले कैंडिडेट्स के द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताया जा रहा है।  आप यहाँ से सीख लेकर वे गलतियां करने से बच सकते हैं।  

UPSC एग्जाम से पहले अंतिम दिनों में कैंडिडेट्स द्वारा की जाने वाली गलतियां   

UPSC एग्जाम से पहले अंतिम दिनों में कैंडिडेट्स अक्सर ये गलतियां कर देते हैं : 

पूरी नींद न लेना : UPSC  का एग्जाम निकालने के लिए कैंडिडेट्स बहुत पढ़ते हैं।  बहुत से कैंडिडेट्स दिन में 15 – 16  घंटे तक की पढ़ाई करते हैं।  UPSC की परीक्षा से कुछ दिन पहले भी कुछ कैंडिडेट्स देर रात तक पढ़ाई करते हैं।  यह एक गलत तरीका है।  इससे आपकी नींद पुरी नहीं होगी जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा और आप UPSC की परीक्षा ठीक से नहीं दे पाएंगे। 

बाज़ार से नए नोट्स लाकर पढ़ना : कई कैंडिडेट्स एग्जाम से कुछ दिन पहले बाज़ार से नए नोट्स लाकर पढ़ना शुरू कर देते हैं।  यह एक बिलकुल ही गलत तरीका है।  एग्जाम से कुछ दिनों पहले नए नोट्स पढ़ने से आप कन्फ्यूज़्ड ही होंगे। आपने अब तक जिन नोट्स से पढ़ाई की है उन्हीं से आगे भी पढ़ाई करें। 

ठीक से खाना नहीं खाना : कुछ कैंडिडेट्स एग्जाम से कुछ दिन पहले तनाव के कारण ठीक से खाना पीना छोड़ देते हैं।  ऐसा करने से उनकी ताबियत खराब हो सकती है और इसका असर उनकी एग्जाम की तैयारी पर पड़ेगा। 

अनावश्यक तनाव लेना : जैसे ही UPSC एग्जाम की तारीख पास आने लगती है कुछ कैंडिडेट्स एग्जाम का अनावश्यक तनाव लेने लगते हैं।  इससे उन्हें घबराहट होती है और वे एग्जाम की तैयारी ठीक से नहीं कर पाते हैं।  एग्जाम के बारे में सोचकर घबराएं नहीं। ऐसा सोचें कि  आपकी तैयारी अच्छी है और एग्जाम भी अच्छा ही होगा। एग्जाम को एग्जाम की तरह लें।  उसे जीवन मृत्यु का मुद्दा न बना लें।  

पूरा रिवीज़न एक साथ करने की कोशिश करना : पूरा रिवीज़न एक साथ करने की कोशिश न करें। UPSC के एग्जाम से पहले कुछ कैंडिडेट्स UPSC का सारा सिलेबस चार दिन में ही रिवाइज़ करने की कोशिश करते हैं।  UPSC का सिलेबस बहुत ही विशाल सिलेबस होता है।  उसे चार दिन में रिवाइज़ कर पाना असंभव है।  ऐसा करने से आपको बस तनाव ही होगा। जिसका असर आपकी पढ़ाई पर होगा। UPSC के सिलेबस को एक साथ रिवाइज़ करने की बजाय टकड़ों में तोड़ तोड़ कर रिवाइज़ करें। 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के ले Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*