UP Police Constable Re Exam 2024 Date : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, देखें यहाँ पूरी अपडेट

1 minute read
UP Police Constable Re Exam 2024 Date

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 की नई तारीख जल्द ही जारी होने वाली है, जिसका इंतज़ार अभ्यर्थियों द्वारा महीनों से किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा के लिए खुद को पूरी मजबूती के साथ तैयार कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती रद्द कर दी गई थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छः महीने में पुनः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के आयोजन को करवाने की घोषणा की थी। यूपी पुलिस परीक्षा के लिए संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : IIT दिल्ली ने हाई स्कूल की लड़कियों के लिए शुरू किया STEM मेंटरशिप प्रोग्राम का तीसरा बैच, यहां देखें डिटेल

कब जारी होगी UP Police Constable Re Exam 2024 Date?

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छः माह में परीक्षा के पुनः आयोजन की घोषणा का समय अब पूरा होने को आ गया है। इसको ध्यान में रखते हुए संभावना जताई जा रही है कि UP Police Constable Re Exam 2024 Date को, 4 जून 2024 के बाद किसी भी दिन आयोजित किया जा सकता है। इससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in का रुख कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 60,244 पदों को भरने के लिए प्रदेश पुलिस परीक्षा का पुनः आयोजन कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा परीक्षा की तिथि से संबंधित कोई जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन इस बात की संभावना है कि परीक्षा का आयोजन वर्ष 2024 के अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में हो सकता है।

वायरल हो रही है भ्रामक नोटिफिकेशन

सोशल मीडिया में एक नोटिफिकेशन काफी वायरल हो रही है जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 29 जून 2024 एवं 30 जून 2024 को कराया जाएगा। यह नोटिफिकेशन पूरी तरह गलत एवं भ्रामक है, बोर्ड द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है कि यह एक भ्रामक खबर है। इस प्रकार की भ्रामक अफवाह फैलाने के संबंध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें : जेईई एडवांस एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*