जेईई एडवांस्ड में टॉप रैंकर्स के लिए IIT बॉम्बे पहली पसंद, जानें कौन सी है टाॅप ब्रांच

1 minute read
jee advanced me top rankers ke liye IIT bombay first choice hai

IIT बॉम्बे एक बार फिर IIT कैंडिडेट्स की पहली पसंद बना है। जेईई एडवांस्ड मेरिट लिस्ट में टाॅप-100 में से 89 ने इसे चुना और उनमें से 67 ने सीटें हासिल की हैं। 6 कैंडिडेट्स ने IIT दिल्ली को सेलेक्ट किया और 23 सीटों में से 4 कैंडिडेट्स ने IIT मद्रास को सेलेक्ट किया।

jee advanced me top rankers ke liye IIT bombay first choice hai
Wikimedia Commons

पिछले साल टॉप 100 कैंडिडेट्स में से 93 ने IIT बाॅम्बे को अपनी पहली प्राथमिकता के तौर पर सेलेक्ट किया था और 69 ने जगह बनाई थी। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) की ओर से IIT, NIT और IIIT के लिए JoSAA Counselling प्रोसेस शुरू होते ही पहली अलाॅटमेंट सीट जारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2023 : दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इस तरह कर सकते हैं चेक

IIT की ये हैं टाॅप ब्रांच

कैंडिडेट्स के लिए कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग 50,38,460 ऑप्शंस के साथ सबसे लोकप्रिय ब्रांच है। इसके बाद सभी IIT, NIT और IIIT में 35,39,687 एप्लीकेशन के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग है। IIT, NIT और IIIT में एडमिशन के लिए संयुक्त काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए कुल 2,15,917 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं।

यह भी पढ़ें- QS World Ranking 2024: हायर एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स की रैंकिंग में IIT बॉम्बे टाॅप 150 में शामिल

IIT बॉम्बे के बारे में

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी बॉम्बे (IIT बॉम्बे) एक पब्लिक टेक्निकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी है जो मुंबई, महाराष्ट्र में पवई में स्थित है। IIT बॉम्बे अपने 4 साल, 5 साल और 2 साल के प्रोग्राम्स के लिए जाना जाता है, जिनमें प्रवेश प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से होता है। इसे वर्ष 1958 में स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें- Josaa Counseling 2023 : जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग प्रोसेस शुरू, इस दिन होगा सीटों का आवंटन

JoSAA Counselling 2023 : राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऐसे चेक करें

रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • अब व्यू सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड 1 लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन डिटेल सेव कर सबमिट कर दें।
  • JoSAA राउंड -1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • सीट आंवटन रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*