UP NEET UG 2023 Counselling: जल्द जारी होगा नीट यूजी सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट, यहां करें चेक  

1 minute read

UP NEET UG 2023 Counselling: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) द्वारा उत्तर प्रदेश में NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 के रिजल्ट अब जल्द ही जारी हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS प्रोग्राम्स में एडमिशन सत्र 2023 के लिए UP NEET 2023 कॉउंसलिंग राउंड-1 आयोजित किया जा रहा है। 

सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स UPNEET की ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर काउंसलिंग राउंड-1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने के बाद एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें 4 से 8 अगस्त के बीच अपने संबंधित अलॉटेड इंस्टिट्यूट/कॉलेज में एडमिशन लेना भी अनिवार्य होगा।

कैंडिडेट्स को अन्य लेटेस्ट अपडेट्स के लिए UPNEET की ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। आइए जानते हैं  UP NEET UG 2023 Counselling के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

यह भी पढ़ें – Maharashtra Merit List 2023 NEET UG

UP NEET UG 2023 Counselling: इन स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक 

यहां कैंडिडेट्स को UPNEET कॉउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट चेक करने के कुछ स्टेप्स बताएं जा रहे है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. सबसे पहले UPNEET की ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं। 
  2. इसके बाद “रिजल्ट लिंक” को ओपन करें। 
  3. अब अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल डिटेल्स फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  4. इसके बाद कॉउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 
  5. अब आप इसे चेक व डाउनलोड करके इसकी हार्डकॉपी रिफ्रेंस के तौर पर संभाल कर रख सकते हैं। 

UP NEET UG 2023 Counselling: इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को UP NEET UG 2023 Counselling राउंड-1 की डेट्स के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरूरी  डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*