Maharashtra Merit List 2023 NEET UG: पहली नीट यूजी मेरिट लिस्ट हुई जारी, यहां करें चेक 

1 minute read

Maharashtra Merit List 2023 NEET UG: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने ग्रुप-A MBBS, BDS प्रोग्राम्स के लिए NEET UG काउंसलिंग की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। सभी कैंडिडेट्स इस प्रोविजनल मेरिट लिस्ट को महाराष्ट्र मेडिकल के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल cetcel.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि आज से महाराष्ट्र NEET UG 2023 की कॉलेज प्रिफरेंस फिल करने का प्रोसेस शुरू हुआ है। पहले राउंड के रिवाइज्ड शेडूअल के अनुसार कैंडिडेट्स को 3 अगस्त शाम 6 बजे तक अपनी प्रिफरेंस ऑनलाइन फिल करनी होंगी। आखिरी तारीख के बाद किसी भी एप्लीकेशन प्रिफरेंस को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

वहीं स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल 4 अगस्त को पहले राउंड की सिलेक्टेड लिस्ट जारी करेगा और सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स को 5 से 9 अगस्त (शाम 5:30 बजे तक) के बीच अलॉटेड इंस्टिट्यूट और कॉलेजों पर सभी अनिवार्य डाक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा। 

इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अन्य लेटेस्ट अपडेट्स के लिए महाराष्ट्र मेडिकल की ऑफिशियल वेबसाइट cetcel.mahacet.org को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। आइए जानते हैं  Maharashtra Merit List 2023 NEET UG के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

Maharashtra Merit List 2023 NEET UG: इन स्टेप्स से करें लिस्ट चेक 

यहां कैंडिडेट्स को महाराष्ट प्रोविजनल मेरिट लिस्ट चेक करने की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. सबसे पहले महाराष्ट्र मेडिकल की ऑफिशियल वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं। 
  2. इसके बाद CAP पोर्टल लिंक को ओपन करें। 
  3. अब NEET UG पेज पर जाएं। 
  4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे “मैरिट लिंक” पर क्लिक करें। 
  5. अब अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल डिटेल्स फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  6. इसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 
  7. अब आप इसे चेक व डाउनलोड करके इसकी हार्डकॉपी रिफ्रेंस के तौर पर संभाल कर रख सकते हैं। 

Maharashtra Merit List 2023 NEET UG: इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को Maharashtra Merit List 2023 NEET UG की डेट्स के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरूरी  डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*