UP Home Guard Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश में 42 हजार होमगार्ड पदों पर होनी है भर्ती, जानें जरूरी डिटेल्स 

1 minute read
UP Home Guard Bharti 2024 (1)

UP Home Guard Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश में जल्द ही 42000 होमगार्ड पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2 चरणों में इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया है। उम्मीदवार यूपी होम गार्ड भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर चेक कर सकतें हैं।

UP Home Guard Bharti 2024 : यूपी होमगार्ड भर्ती से जुड़ी जानकारी

यूपी होमगार्ड भर्ती से जुड़ी जानकारी यहाँ दी गई है : 

विभाग का नामउत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग
कुल पदों की संख्या42000
पोस्ट टाइपहोम गार्ड
आधिकारिक वेबसाइटhomeguard.up.gov.in
अप्लाई मोडऑनलाइन

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 24 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

UP Home Guard Bharti 2024 : दो चरणों में होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री ने दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती किए जाने का निर्देश दिया है। यूपी होमगार्ड भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की संभावित आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की संपूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकतें हैं। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (24 June) : स्कूल असेंबली के लिए 24 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

UP Home Guard Bharti 2024: कब से हो सकतें है आवेदन शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग ने यूपी के अलग अलग जिलों में फिलहाल होमगार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है और विभाग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू कर देगा। उम्मीदवार UP Home Guard Bharti 2024 के भर्ती शुरू होने का नोटिफिकेशन होमगार्ड संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लेटेस्ट अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके चेक कर पाएंगे।

UP Home Guard Bharti 2024 : यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए ऐसे कर पाएंगे आवेदन 

 यूपी होमगार्ड भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार इस तरीके से आवेदन कर सकते हैं : 

  • सबसे पहले यूपी होमगार्ड भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in (आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद) पर जाएं।
  • फिर UP Homeguard Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें 
  • फॉर्म भरते हुए अपने सारे डाक्यूमेंट्स स्कैन करके ही डालें।
  • फिर फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल पर आएगा।
  • आवेदन फीस का भुगतान करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें। 
  • फिर उसका प्रिंटआउट निकाल कर संभाल के रख लें।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*