UP Board 12th Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा। लाखों छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
This Blog Includes:
- UP Board 12th Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?
- यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कहां और कैसे देखें?
- Useful Links for UP Board 12th Result 2025 Out
- UP Board 12th Result 2025: कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?
- UP Board 12th Result 2025 में Grace Marks Policy
- UP Board 12th Compartment Exam 2025
- UP Board 12th 2025 Result Out Toppers List & Merit List
UP Board 12th Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP), प्रयागराज द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएँ 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित कराई गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 1,34,723 शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन शिक्षकों को 2 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 2 करोड़ 96 लाख 93 हजार 855 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच निर्धारित समय सीमा तक पूरी कर ली जाएगी। मूल्यांकन कार्य संपन्न होते ही, बोर्ड परिणाम तैयार कर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने के बाद, अप्रैल 2025 में रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि, सटीक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा UPMSP द्वारा जल्द की जाएगी। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित होने की संभावना है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने मूल अंक पत्र (Marksheet) अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
UP Board 12th Result 2025 Out Check With Direct Link
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कहां और कैसे देखें?
यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2025 देखने के लिए कुछ आसान स्टेप्स इस प्रकार हैं;-
1. आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चेक यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025
- वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाएं और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें।
2. SMS के जरिए ऐसे देखें यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025
कभी-कभी वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- अपने मोबाइल के SMS ऐप को खोलें।
- टाइप करें UP12<स्पेस>रोल नंबर।
- इसे 56263 नंबर पर भेजें।
- कुछ सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।
3. डिजिलॉकर से ऐसे पाएं यूपी बोर्ड 12वीं 2025 मार्कशीट
- digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अपने आधार नंबर से लॉगिन करें।
- “UP Board 12th Result 2025” पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और परीक्षा वर्ष चुनें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
यह भी पढ़ें : UP Board 10th Result 2025 Out: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
Useful Links for UP Board 12th Result 2025 Out
- UPMSP Official Website: upmsp.edu.in
- UP Board Results Website: upresults.nic.in
- Digilocker for Marksheet: digilocker.gov.in
UP Board 12th Result 2025: कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारियां होती हैं:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- स्कूल कोड
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- उत्तीर्ण स्थिति (पास/फेल)
UP Board 12th Result 2025 में Grace Marks Policy
UPMSP छात्रों को ग्रेस मार्क्स प्रदान करता है यदि वे कुछ अंकों से पास होने से चूक जाते हैं।
- यदि किसी विषय में 2 से 3 अंकों की कमी है, तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स दे सकता है।
- कुल मिलाकर 10 अंकों तक ग्रेस मिल सकता है।
- यदि छात्र ग्रेस मार्क्स से भी पास नहीं हो पाते, तो उन्हें compartment exam देना होगा।
UP Board 12th Compartment Exam 2025
जो छात्र न्यूनतम आवश्यक अंकों को प्राप्त नहीं कर पाते, उनके लिए यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा का रिजल्ट कुछ सप्ताह बाद घोषित किया जाता है। UP Board 12th Result 2025 Out होने के बाद इसकी तिथि की घोषणा आधिकारिक तौर पर की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। यदि किसी छात्र को एक या दो विषयों में यह अंक नहीं मिलते, तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होकर अपना वर्ष खोने से बच सकते हैं।
रिजल्ट के बाद, यदि कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन (रीचेकिंग) करवा सकता है या इम्प्रूवमेंट परीक्षा में भाग लेकर अपने अंक सुधारने का अवसर पा सकता है। कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद शुरू कर दी जाएगी।
UP Board 12th 2025 Result Out Toppers List & Merit List
यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित होने के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। इसमें शीर्ष 10 छात्रों के नाम, उनके अंक, स्कूल का नाम और जिले का नाम शामिल होगा। 2025 के टॉपर्स की सूची जारी होने के बाद इसे अपडेट किया जाएगा।
उम्मीद है, यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित (UP Board 12th Result 2025 Out) से जुड़ी जानकारी इस ब्लॉग में मिल गई होगी। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।