UP Board 10th Result 2024: 10वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, 89.55 प्रतिशत रहा परिणाम

1 minute read
UP Board 10th Result 2024

UP Board 10th Result 2024 जारी हो गया है। इस बार 89.55 प्रतिशत रहा परिणाम। इच्छुक छात्र और उनके अभिभावक upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएमएसपी द्वारा जारी नवीनतम नोटिस में कहा गया है कि 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के परिणाम आज बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए गए।

UP Board 10th Result 2024 कैसे चेक करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर, “डाउनलोड यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024” नाम का लिंक देखें और उसे क्लिक करें।
  • जिस परीक्षा के लिए आप उपस्थित हुए थे, उसके लिए उपयुक्त लिंक चुनें – या तो हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) या इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के परिणाम।
  • अपना रोल नंबर भरें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
  • आपके कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करें और बाद के लिए प्रिंटआउट ले लें।

कितने छात्रों ने दी UP बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल 55,25,308 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं क्लास 10 के लिए 29,47,311 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (20 April) : स्कूल असेंबली के लिए 20 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

UP Board पिछले 5 सालों में कब-कब जारी किए गए रिजल्ट

स्टूडेंट्स नीचे दी गई टेबल से 10वीं के 5 वर्षों के रिजल्ट को चेक कर सकते हैं-

10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने का समय 
202325 अप्रैल, 2023
202218 जून, 2022
202131 जुलाई, 2021
202027 जून, 2020
201928 अप्रैल, 2019

उम्मीद है कि UP Board 10th Result 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*