UP Board Exam Date 2024 : जानें कब होगी यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, यहां लें पूरी अपडेट 

1 minute read
UP Board Exam Date 2024

UP Board Exam Date 2024 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्लास 12वीं की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी माह के दूसरे वीक में और वहीं प्री-बोर्ड थ्योरी एग्जाम जनवरी के तीसरे वीक में आयोजित की जाने की पूरी संभावना है। हालांकि 10वीं के प्रैक्टिकल और थ्योरी एग्जाम के लिए बोर्ड की ओर से कोई अपडेट नहीं दी गई है।

बता दें की इस वर्ष यूपी बोर्ड 2024 एग्जाम के लिए लगभग 55,08,206 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जबकि अगर बात करें 2023 की तो उस समय 58,84,634 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था। 

यह भी पढ़ें- जानिये यूपी बोर्ड एग्जाम के बारे में विस्तार से

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से 5 फरवरी 2024 तक आयोजित होने की उम्मीद है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम की तिथि जारी होने के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर के जारी की गई लिस्ट को चेक कर सकेंगे। 

उम्मीद है आप सभी को UP Board Exam Date 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*