UP Board 10th Result 2023 : पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, IAS बनने का सपना रखने वाली प्रियांशी सोनी लायीं हाई स्कूल में 98.33%

1 minute read
UP Board 10th Result 2023 janiye priyanshi soni ki kahani

UP Board 10th Result 2023 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। प्रियांशी सोनी हाई स्कूल की फर्स्ट टॉपर रहीं। सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 600 में 590 अंक हासिल करके हाई स्कूल में 98.33% प्राप्त किया। प्रियांशी सोनी का IAS बनने का सपना है।

प्रियांशी सोनी ने साइंस और मैथ्स में 100 में से 100 नंबर प्राप्त किये हैं। हिंदी में 99, इंग्लिश में 97, सोशल साइंस में 96 और ड्राइंग में 96 नंबर हासिल करके पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

जब प्रियांशी सोनी छोटी थी, तब ही उनके पिता का निधन हो गया था लेकिन प्रियांशी और उनके परिवार ने हार नहीं मानी। उनके बड़े भाई शोभित ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाई और प्रियांशी की पढ़ाई में सहयोग किया। इस बीच प्रियांशी सोनी और उनके परिवार ने कई चुनौतियों का सामना किया।

IAS बनकर प्रियांशी समाज की सेवा करना चाहती हैं। वह गांव के गरीब लोगों की समस्याओं को दूर चाहती हैं। UP Board 10th Result 2023 Topper प्रियांशी ने पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

इसके अलावा UP Board 10th Result 2023 के टॉपर्स हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन टॉपर्स ने 600 में से किये शानदार अंक हासिल।

नामअंक
कुशाग्र पांडेय587
मिश्कत नूर587
कृष्णा झा586
अर्पित गंगवार586
श्रेयांशी सिंह586
आंशिक दुबे585
सक्षम तिवारी585
पियूष सिंह585

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*