स्कूल असेंबली के लिए 9 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 9 May 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 9 मई, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 9 मई 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 9 मई की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय वायुसेना ने ओडिशा के तट पर सामरिक उन्नत रेंज संवर्धन (TARA) हथियार की पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक संचालित की है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  3. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत 6वें युवा संगम का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक एकता और आपसी मेलजोल बढ़ाना है।
  4. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 9 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर में आरंभ हो रहा है। इस सम्मेलन में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, ईरान, इंडोनेशिया और मलेशिया सहित 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक एवं नीति निर्माता भाग लेंगे। इस सम्मेलन का पहला चरण 11 जून तक चलेगा, जिसमें खाद्य सुरक्षा, स्मार्ट खेती, जलवायु परिवर्तन और किसान कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
  5. भारत सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह अभी पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख पद पर कार्यरत हैं।
  6. भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को अगला प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष (CDS) नियुक्त किया है। वे जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।
  7. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की रिपोर्ट और आंकड़े ECI नेट ऐप पर जारी किए हैं। इसमें उम्मीदवारों, मतदाताओं और वोटों से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
  8. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्राथमिक स्वास्थ्य टीमों के लिए एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को मजबूत बनाना है ताकि हर व्यक्ति तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा पहुँच सके।
  9. रेलवे ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्वदेशी ‘कवच’ सिस्टम को उत्तर रेलवे के मुख्य मार्गों पर लगाने की मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग 362 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अंतर्गत फिरोजपुर और जम्मू डिवीजन के महत्वपूर्ण खंडों में लगभग 1478 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कवच प्रणाली स्थापित की जाएगी।
  10. राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में शामिल होने वाले कुल उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष मार्च में 2 करोड़ 17 लाख तक पहुंच गई है। यह योजना सेवानिवृत्ति के बाद नागरिकों को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
  11. रेल मंत्रालय के अनुसार, रेलगाड़ियों को उन्नत यात्री आरक्षण प्रणाली में बदलने की प्रक्रिया अगस्त में शुरू हो जाएगी।
  12. एडोब ने नोएडा में अपना नया ऑफिस शुरू किया है। सेक्टर 129 में स्थित यह कार्यालय भारत में कंपनी का सातवां और उत्तर प्रदेश में तीसरा ऑफिस है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 9 मई 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना 9 से 15 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
  2. अमेरिका की फेडरल ट्रेड कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया है।
  3. वियतनाम के राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव तो लाम दो दिन की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे हैं। उनके साथ 209 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना तथा व्यापार एवं निवेश सहयोग को विस्तार देना है।
  4. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब ने अपने सैन्य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमेरिकी सेना की पहुंच रोक दी है। इसके चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की निगरानी से संबंधित अपनी योजना को छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा है।
  5. हाल ही में इंडोनेशिया में माउंट डुकोनो ज्वालामुखी फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 9 मई 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. शुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
  2. जम्मू के सैनिक स्कूल नागरोटा ने NDA 154वें कोर्स में सबसे ज्यादा कैडेट भेजकर रक्षा मंत्री ट्रॉफी 2025 जीती है। इस वर्ष 35 कैडेटों ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की एनडीए लिखित परीक्षा पास की है।
  3. दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एआई जनित फर्जी वीडिया को हटाने का निर्देश दिया है।
  4. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी स्मार्ट बिजली मीटरों को पोस्टपेड मोड में संचालित करने के आदेश दिए हैं। इस व्यवस्था के तहत, उपभोक्ताओं को बिजली की खपत के बाद बिल प्राप्त होंगे।
  5. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुजरात दौरे के दौरान राज्य के लिए 48,330 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं। इससे ओडिशा में 67 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 9 मई 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 52वां मुकाबला 9 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
  2. भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में सबसे अधिक टैक्स देने वाले व्यक्ति बन गए हैं।
  3. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 130 गेंदों में 101 रन बनाए और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए-एनए परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 394 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  2. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा रिजल्ट जारी करने की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 10वीं का रिजल्ट 11 मई तथा 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों की सहायता के लिए 9549-161-161 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जहां अनुभवी मनोवैज्ञानिक और काउंसलर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
  3. दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट परीक्षाओं का संशोधित फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। नई डेटशीट के अनुसार कुछ परीक्षाएं रविवार को भी आयोजित की जाएंगी। छात्रों की ओर से परीक्षा कार्यक्रम को लेकर लगातार भ्रम और शिकायतें मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने यह बदलाव किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शुरू किए गए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के बाद पहली बार विश्वविद्यालय आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करेगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई से अगले 14 दिनों तक एक दिन छोड़कर आयोजित होंगी, जबकि दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं इसके बाद होंगी। सभी सम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 जून तक पूरी कर ली जाएंगी।
  4. महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल 92.09% छात्र पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में रिजल्ट में 2.01% की गिरावट आई है।
  5. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
  6. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी जल्द ही HPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1672 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आशा है कि आपको 9 मई की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*