UGC NET June 2024 : यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read
UGC NET June 2024

UGC NET June 2024 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 2024 जून सेशन की परीक्षा के लिए परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी शुक्रवार, 7 जून को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन 18 जून को ओएमआर सीट पर किया जाएगा।

UGC NET June 2024 : इन स्टेप में डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UGC NET June 2024 City Slip लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • अब सिटी स्लिप सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

UGC NET June 2024 Exam City Slip डायरेक्ट लिंक

इस दिन होगी परीक्षा

आपको बता दें कि यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 83 विषयों के लिए देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 18 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 15 जून 2024 जारी किये जा सकते हैं। इसी के साथ बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर कुल तीन घंटे का होगा। इसमें कुल 150 वैकल्पिक सवाल किए जाएंगे। पेपर 1 कुल 50 अंक के होंगे और पेपर 2 कुल 100 अंक के मार्क्स के होंगे।

यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 8 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*