जानें क्या है पंजाब का प्रसिद्ध भोजन और क्यों लोग हैं यहां के खाने के दिवाने

1 minute read
पंजाब का प्रसिद्ध भोजन

पंजाब भारत के कृषि राज्यों में काफी समृद्ध माना जाता है। पंजाब अपने इतिहास और स्वादिष्ट व्यंजनों के कारण देश के टाॅप पर्यटन स्थलों में से एक है। विशेषता के रूप में पंजाब में देसी घी में भोजन बनाया जाता है। यहां के होटलों में देशी स्वाद के साथ विदेशी स्वाद भी मिल जाएगा। अगर पंजाब में घूमने जाने वालों को पंजाब का प्रसिद्ध भोजन नहीं पता है तो उन्हें यह ब्लाॅग अंत तक पढ़ना चाहिए।

पंजाब का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

पंजाब का प्रसिद्ध भोजन मक्के की रोटी और सरसों का साग माना जाता है और यहां का खाना लोगों को इसलिए पसंद आता है क्योंकि यह का खाना देशी घी में पकने के साथ ही मसालों से भरपूर है। यह भी कहा जाता है कि पंजाबी अपने भोजन को बहुत गंभीरता से लेते हैं। पंजाबी स्वादों का आनंद लिए बिना इस राज्य की यात्रा अधूरी मानी जाती है। 

मक्के की रोटी और सरसों का साग

पंजाब का प्रसिद्ध भोजन

पंजाब का प्रसिद्ध भोजन मक्के की रोटी और सरसों का साग है। इसे यहां सरसों दा साग और मक्के दी रोटी भी बोला जाता है। पंजाब के अलावा यह डिश अन्य राज्यों में काफी पसंद की जाने लगी है। इसे घऱ पर भी तैयार किया जाता है और गुड़ के साथ खाया जाता है। 

बटर चिकन

पंजाब का प्रसिद्ध भोजन

बटर चिकन तो लगभग हर राज्य में बनता है लेकिन पंजाब का बटर चिकन सबसे लोकप्रिय है। लोग यहां के रेस्टोरेंट में खाने के बाद इसे घर पर भी बनाने की कोशिश करते हैं। बटर चिकन को रुमाली रोटी या नान के साथ खाया जाता है। 

यह भी पढ़ें- जानिए गुजरात का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

छोले भटूरे

पंजाब का प्रसिद्ध भोजन

छोले भटूरे पूरे भारत में पसंद किए जाते हैं और लगभग सभी राज्यों में अलग तरह के स्वाद के साथ मिलते हैं, लेकिन पंजाब में छोले भटूरे काफी अलग होते हैं। अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है, तो छोले भटूरे आपको जरूर पसंद आएंगे। इसे नाश्ते में भी शामिल किया जा सकता है।

राजमा चावल

पंजाब का प्रसिद्ध भोजन

राजमा चावल उत्तर भारत के हर घर का मुख्य भोजन है। राजमा या चावल को एक-दूसरे से अलग किसी भी चीज़ के साथ खाना गलत लगता है। पंजाब में इसका स्वाद बढ़ाने के लिए मसालेदार प्याज के साथ भी खाया जाता है। राजमा चावल पंजाब के लगभग सभी होटलों में मिल जाता है।

पराठा

पंजाब का प्रसिद्ध भोजन

पंजाब के पराठा में अलग ही स्वाद मिलता है क्योंकि यह देसी घी में तैयार किया जाता है। पराठा अधिकांश पंजाबी परिवारों के मुख्य भोजन में से एक है। आलू पराठा, पनीर पराठा और गोभी पराठा सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से कुछ हैं। पराठा को सुबह के नाश्ते में भी शामिल किया जा सकता है। 

अमृतसरी मछली

पंजाब में अगर नाॅनवेज पसंद करने वालों की बात की जाए तो अमृतसरी मछली का बेहतर विकल्प माना जाता है। इसे सोल मछली या सिंघाड़ा मछली के मछली के के साथ तैयार किया जाता है। इसे पंजाब के लोग काफी पसंद करते हैं और भोजन के अलावा नाश्ते के रूप में शामिल करते हैं।

दाल मखनी

दाल मखनी पूरे भारत में पसंद की जाती है और राज्यों के हिसाब से इसका स्वाद भी अलग होता है। पंजाब की बात करें तो यहां मक्खन को काफी पसंद किया जाता है, इसलिए यहां की दाल मखनी का स्वाद बेजोड़ है। यहां की दाल मखनी को दूसरे राज्यों से आने वाले लोग भी पसंद करते हैं। दाल मखनी को घर पर भी तैयार किया जा सकता है।

पिन्नी

पंजाब का प्रसिद्ध भोजन

अगर आप पंजाब में हैं और मीठा खाने के शौकीन हैं तो पिन्नी को पसंद कर सकते हैं। पिन्नी को बादाम और पिस्ता जैसे विभिन्न सूखे मेवों से सजाया जाता है और यह सर्दियों में बनाया जाता है। पिन्नी को खाने के बाद मीठे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

FAQs

सबसे लोकप्रिय पंजाबी खाना कौन सा है?

पंजाब का सबसे लोकप्रिय पंजाबी खाना बटर चिकन माना जाता है।

पंजाब का ब्रेकफास्ट क्या है?

पंजाब के ब्रेकफास्ट में पराठा, छोले-भटूरे आदि को शामिल किया जा सकता है।

पंजाबी खाना इतना लोकप्रिय क्यों है?

पंजाबी में अधिकांश जगह देशी घी में खाना तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी लोकप्रियता बढ़ जाती है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको पंजाब का प्रसिद्ध भोजन पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*