विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है एवं इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी 

1 minute read
विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?

दूध को मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। डॉक्टर हर उम्र के इंसान, चाहे बच्चे हों, बूढ़े हों, या जवान सभी को एक तंदरुस्त शरीर को बनाए रखने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध के महत्व को ही ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष जून के पहले दिन विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य डेयरी उद्योग से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देना होता है। यहाँ विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व दुग्ध दिवस हर साल 1 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का विचार संयुक्त खाद्य संगठन की ओर से वर्ष 2001 में प्रस्तावित किया गया था। इस दिवस को मनाए जाने की स्थापना करने का कदम विश्व के अनेक देशों में दूध के उपादों को बढ़ावा देकर भुखमरी और कुपोषण की समस्या से लड़ना था। तब से हर साल 1 जून के दिन विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। 

विश्व दुग्ध दिवस का इतिहास 

वर्ल्ड मिल्क डे को मनाने की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई। संयुक्त खाद्य और कृषि संगठन की ओर से वर्ष 2001 में विश्व दुग्ध दिवस को मनाए जाने के शुरुआत हुई थी। संगठन की ओर से जून के पहले दिन को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाना तय किया गया। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य डेयरी उद्योगों को पहचानना और दूध के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना होता है। 

यह भी पढ़ें: दूध के बारे में ऐसे लिखें निबंध

विश्व दुग्ध दिवस क्यों मनाया जाता है? 

विश्व दुग्ध दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य दुनिया के सभी देशों के लोगों को डेयरी उद्योगों के बारे में जागरूक करना और दूध से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को बताना होता है। इसका एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य दुग्ध उद्योग को बढ़ावा देना भी होता है।

यह भी पढ़ें: जानिए श्वेत क्रांति कैसे बनी एक मिसाल

विश्व दुग्ध दिवस का महत्व 

विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है में अब जानिए विश्व दुग्ध दिवस का महत्व : 

  • दूध के पोषण को महत्व देना : विश्व दुग्ध दिवस वैश्विक भोजन के रूप में दूध के पोषण को महत्व प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है। विश्व दुग्ध दिवस लोगों को दूध से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। 
  • डेयरी उद्योगों को समर्थन प्रदान करना:  दूध विश्व के लाखों लोगों की जीविका का साधन भी है। विश्व दुग्ध दिवस के दिन लोगों को डेयरी उद्योगों में साझेदारी करने के लिए प्रेरित किया जाता है। 
  • वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान : दूध वैश्विक खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व दुग्ध दिवस सभी के लिए दूध पदार्थों तक पहुँच सुनिश्चित करने और कुपोषण से लड़ने के प्रति लोगों को जागरूक बनाने का काम करता है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
विश्व कार्टूनिस्ट दिवसविश्व अस्थमा दिवस 
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*