World Tribal Day 2024: विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है

प्रत्येक वर्ष अगस्त के महीने में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। ये दिन आदिवासी समुदाय के लोगों के संरक्षण को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने का दिन है। विश्व के लगभग हर देश में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। इनका रहन – सहन, खानपान, रीति रिवाज़ सब कुछ आम लोगों से अलग होता है। समाज की मुख्यधारा से कटे रहने के कारण आदिवासी समाज विकास में कुछ पीछे रह गया है। इनके उत्थान की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। यहाँ विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व आदिवासी दिवस हर साल 9 अगस्त के दिन मनाया जाता है। इस दिन आदिवासी जनतजाति के लोगों के योगदान और उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन आदिवासी लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके उत्थान के प्रति दुनिया का ध्यान खींचने की कोशिश की जाती है। 

विश्व आदिवासी दिवस का इतिहास  

विश्व आदिवासी दिवस को मनाए जाने की शुरुआत सर्वप्रथम वर्ष 1982 के समय स्विट्ज़रलैंड की राजधानी जिनेवा में आयोजित हुई एक बैठक में हुई थी। इस बैठक में मानव अधिकारों की रक्षा और संवर्धन को लेकर राष्ट्र कार्य समूह की एक बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह निर्णय लिया गया कि हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। 

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? 

विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों की उपलब्धियों और उनके योगदान का उत्सव मनाए जाने का दिन है। विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों के बारे में सचेत करने के उद्देश्य से भी मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन को मनाए जाने के पीछे का एक अन्य कारण आदिवासी समुदाय का विकास कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना भी है।  

कैसे मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? 

विश्व आदिवासी दिवस के दिन कई प्रकार की गतिविधियां की जाती हैं : 

  • विश्व आदिवासी दिवस के दिन पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र और कई सरकारी संगठनों में आदिवासी समुदाय के लोग और आदिवासी संगठन के लोग सामूहिक समारोह का आयोजन करते हैं। 
  • इस दिन आदिवासी समुदाय के लोग अपनी मौजूदा स्थिति और भविष्य की चुनौतियों के बारे में में चर्चा करते हैं। 
  • विश्व आदिवासी दिवस के दिन जगह जगह आदिवासी उत्थान संगठनों के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपकोविश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*