Today’s Current Affairs in Hindi | 03 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 03 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 03 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

03 जनवरी 2024 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु राज्य के ‘तिरुचिरापल्ली’ में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।
  2. हाल ही में ‘रूस’ ने 2024 BRICS की अध्यक्षता संभाली है।
  3. हाल ही में जनवरी 2024 में भारत और ‘संयुक्त अरब अमीरात’ (UAE) के बीच ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है।
  4. हाल ही में ‘फेलिक्स त्सेसीकेदी’ ‘कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य’ के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं।
  5. हाल ही में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर ‘बी.आर कंबोज’ को प्रतिष्ठित एम.एस.स्‍वामीनाथन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। 
  6. हाल ही में पाकिस्‍तान के चुनाव आयोग ने 2024 के राष्‍ट्रीय चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ‘इमरान खान’ का नामांकन खारिज किया है।
  7. हाल ही में खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग का मुक़ाबला ‘नई दिल्ली’ में आयोजित किया जाएगा।
  8. हाल ही में ‘केरल’ राज्य सरकार ने एक नई ई गवर्नेंस पहल ‘K-स्मार्ट’ को लॉन्च किया है।
  9. हाल ही में इसरो द्वारा ‘एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट’ (XPo Sat) को लांच किया गया है।
  10. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भारत में ‘नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम’ लांच किया है।
  11. हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विदेशी मुद्रा सेवाओं को बढ़ाने के लिए ‘Forex Correspondent Scheme’ का अनावरण किया है।
  12. हाल ही में 01 जनवरी को ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन’ (DRDO) ने अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया है।
  13. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ‘हाटी समुदाय’ को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला है।
  14. हाल ही में ‘उत्तराखंड’ राज्य सरकार ने बाहरी लोगों द्वारा कृषि और बागवानी भूमि खरीदने पर प्रतिबंध लगाया है।
  15. हाल ही में ‘रवींद्र कुमार त्यागी’ ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के CMD के रूप में कार्यभार संभाला है। 

यह भी पढ़ें – 1621 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक गैलिलियों ने की थी दूरबीन की खोज 

03 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश की ‘क्वीन मार्ग्रेथ द्वितीय’ (Queen Margrethe II) ने अपनी राजगद्दी को छोड़ने की घोषणा की है?

(A) हंगरी
(B) फ्रांस
(C) डेनमार्क
(D) स्पेन
उतर- डेनमार्क

2. हाल ही में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘सुधांशु पंत’ को किस राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) छत्तीसगढ़
(D) मध्य प्रदेश
उतर- राजस्थान

3. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाँ ‘राष्ट्रीय सहकारी डेयरी संघ कार्यालय’ (NCDFI) के नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखी है?

(A) गांधीनगर
(B) शिमला
(C) मथुरा
(D) मुंगेर
उतर- गांधीनगर

4. हाल ही में ‘राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण’ (NALSA) का कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

(A) प्रमोद अग्रवाल
(B) अनिल गुप्ता
(C) रशिम शुक्ला
(D) संजीव खन्ना
उतर- संजीव खन्ना

5. हाल ही में न्यायाधीश ‘एस चंद्रशेखर’ को किस उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?

(A) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
(B) कलकत्ता उच्च न्यायालय
(C) झारखंड उच्च न्यायालय
(D) पटना उच्च न्यायालय
उतर- झारखंड उच्च न्यायालय

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*