हिंदू पंचांग के पांचवे महीने सावन पर ऐसे लिखें निबंध

1 minute read
सावन पर निबंध

सावन का महीना, हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महीना मुख्य रूप से शिव को समर्पित हैं। मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव की उपासना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। सावन का महीना केवल धार्मिक महत्व का ही नहीं, बल्कि ऋतू परिवर्तन का भी प्रतीक है। सावन के आगमन से प्रकृति में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। इस दौरान वातावरण में हरियाली छा जाती है जो हमारे जीवन में सकारात्मकता और उमंग भर देता है। सावन महीने के महत्व को बताने के लिए कई बार विद्यार्थियों को सावन पर निबंध तैयार करने को दिया जाता है। ऐसे में सावन पर एक सूचनात्मक निबंध कैसे लिखें, आईये इस लेख में जानते हैं। यहाँ आपको 100, 200 और 500 शब्दों में सावन पर निबंध के कुछ सैम्पल्स दिए गए हैं।

सावन पर निबंध 100 शब्दों में 

छात्र 100 शब्दों में सावन पर निबंध ऐसे लिख सकते हैं – 

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना पांचवा महीना होता है, जो आमतौर पर जुलाई-अगस्त में आता है। यह महीना हिन्दू आस्था का प्रतीक है क्योंकि इस दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। केवल इतना ही नहीं बल्कि यह महीना मानसून ऋतु के आगमन का भी प्रतीक माना जाता है। मानसून ऋतू का आगमन इस महीने को और भी ख़ास बना देता है। कुल मिलकर सावन का महीना धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल यानी 2024 में सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह 19 अगस्त को समाप्त होगा।

सावन पर निबंध 200 शब्दों में 

छात्र 200 शब्दों में सावन पर निबंध ऐसे लिख सकते हैं – 

सावन मास, हिन्दू कैलेंडर का पांचवा महीना है जिसे धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान मानसून ऋतु का भी आगमन होता है जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाती है। वहीं इस दौरान वातावरण भी मनोरम हो जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि यह महीना भगवान शिव का बहुत प्रिय है। ऐसे में भक्तगण इस दौरान भगवान की विशेष पूजा अर्चना करते है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए सावन के महीने में कठोर तपस्या की थी। ऐसे में अब शिव भक्त सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखते हैं। वहीं इसी दौरान कावड़ यात्रा का भी आयोजन होता है, जिसमें श्रद्धालु गंगाजल लेकर गंगोत्री और यमुनोत्री से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाते हैं। कांवर यात्रा (कावड़ यात्रा) शिव के भक्तों की एक वार्षिक तीर्थ यात्रा है, जो प्रारंभ होने से लेकर पूर्ण होने तक पूरी तरह पैदल की जाती है। इसके अलावा इस महीने में ​रक्षाबंधन, ​नाग पंचमी, ​झूला महोत्सव, ​हरियाली तीज जैसे कई त्यौहार भी मनाए जाते हैं। इस तरह सावन का महीना मनोरम वातावरण और नई ऊर्जा प्रदान करता है।

सावन पर निबंध 500 शब्दों में 

छात्र 500 शब्दों में सावन पर निबंध ऐसे लिख सकते हैं – 

प्रस्तावना

सावन महीना धर्म, संस्कृति, समाज और प्रकृति का संगम है। यह महीना हमें भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने, प्रकृति का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है। इसलिए, सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत मायने रखता है। आईये जानते है इसके बारे में विस्तार से – 

सावन माह के बारे में

पुराणों के अनुसार, सावन के महीने में श्रवण नक्षत्र वाली पूर्णिमा आती है इसलिए इसे श्रावण मास कहा जाता है। यह हिन्दू पंचांग का पांचवां महीना होता है और हिंदू धर्म में इसे सबसे पवित्र महीना माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन के महीने में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। वहीं इस महीने को भगवान शिव के प्रिय माह में से एक कहा जाता है। इस साल यानी 2024 में सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह 19 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार सावन (Sawan 2024) में कुल 5 सावन सोमवार पड़ेंगे।

सावन का सोमवार क्या है?

सावन का सोमवार हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भगवान शिव की भक्ति और आस्था का प्रतीक है। इस दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान भक्त व्रत रखते है। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ भक्तों को सभी दुखों से मुक्ति दिलाते हैं और इसी के साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। 

सावन महीने का धार्मिक महत्व, सांस्कृतिक महत्व और समाजिक महत्व

सावन महीने का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व निम्नलिखित है : 

धार्मिक महत्व: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भक्तगण सोमवार व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध, और बेलपत्र चढ़ाते हैं और कावड़ यात्रा में भाग लेते हैं। इस महीने में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज जैसे कई त्यौहार भी मनाए जाते हैं।

सांस्कृतिक महत्व: इस महीने में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोग पारंपरिक वेशभूषा पहनकर त्यौहारों में भाग लेते हैं। महिलाएं हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनती हैं।

सामाजिक महत्व: सावन माह में आने वाले त्यौहार परिवारों को एकजुट करते हैं। सभी लोग मिलकर पूजा-अर्चना करते हैं, त्यौहार मनाते हैं, और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं।

सावन माह के प्रमुख त्यौहार 

सावन का महीना केवल भक्ति के लिए ही नहीं बल्कि हिन्दू धर्म में अनेक महत्वपूर्ण त्योहारों के आयोजन के लिए भी प्रसिद्ध है। तो आईये जानते हैं सावन में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार कौन कौन से हैं : 

रक्षाबंधन: रक्षाबंधन जिसे राखी का त्यौहार भी कहा जाता है यह त्योहार हिंदी कैलेंडर के सावन मास की पूर्णिमा को मनाये जाने वाला त्यौहार है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की आरती उतारती है, उन्हें तिलक लगाती है, कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है जिसके बदले में भाई अपनी बहन को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। 

नाग पंचमी: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, नाग पंचमी सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पांचवीं तिथि को मनाया जाता है। इस दौरान लोग नाग देवता की पूजा करते है। 

हरियाली तीज: यह महिलाओं का त्यौहार है। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनकर, श्रृंगार करके और नाच-गाकर खुशियां मनाती हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: यह भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है। इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं, और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

उपसंहार

सावन का वातावरण अत्यंत मनोरम होता है। बारिश, हरियाली, और ठंडी हवाएं मन को शांति प्रदान करती हैं। यह प्राकृतिक सौंदर्य लोगों में उत्साह और उमंग का संचार होता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।

सावन पर निबंध तैयार करने के टिप्स 

सावन पर निबंध कैसे लिखें, इसके बारे में नीचे बताया गया है-

  • निबंध लिखने के लिए सबसे पहले स्ट्रक्चर बनाएं। 
  • स्ट्रक्चर के अनुसार जानकारी इक्कठा करें। 
  • कोई भी जानकारी निबंध में लिखने से पहले उसकी अच्छी तरह से पुष्टि कर लें। 
  • निबंध लिखने से पहले ध्यान रखें कि भाषा सरल हों। 
  • निबंध का शीर्षक आकर्षक बनाएं। 
  • निबंध की शुरुआत प्रस्तावना से करें और निबंध का अंत निष्कर्ष से। 
  • निबंध में शब्द चिन्ह का खास ध्यान रखें। 
  • अलग-अलग अनुच्छेद को एक-दूसरे से जोड़े रखें। 

FAQs

सावन में क्या खास है?

सावन के महीने को बेहद खास माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। ऐसी मान्‍यता है कि यह महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। ऐसे में भक्त इस माह में पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवन शिव की पूजा अर्चना करते हैं । 

सावन का दूसरा नाम क्या है?

सावन के महीने को श्रावण के नाम से भी जाना जाता है और यह महीना भगवानशिव के भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है।

2024 में सावन का महीना कब से शुरू होगा?

इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह 19 अगस्त को समाप्त होगा।

संबंधित आर्टिकल्स

दिवाली पर निबंध समय के सदुपयोग के बारे में निबंध
लोकतंत्र पर निबंधकरियर पर निबंध 
लाल बहादुर शास्त्री पर निबंधराष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध 
ऑनलाइन शिक्षा पर निबंधमोर पर निबंध
मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध मेरे परिवार पर निबंध 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको सावन पर निबंध के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य निबंध से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*