Essay on Indian Culture: भारतीय संस्कृति के बारे में निबंध

1 minute read
Essay on Indian Culture in Hindi

Essay on Indian Culture in Hindi : भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है? अमेरिका के महानतम लेखकों और हास्यकारों में से एक मार्क ट्वेन ने एक बार कहा था, कि ‘भारत एक ऐसी भूमि है जिसे हर कोई देखना चाहता है और एक बार देखने के बाद, यहां तक ​​कि एक झलक भी, पूरी दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में कम ही देखने को मिलती है।’ भारतीय संस्कृति अपनी समृद्ध सुंदरता, पारंपरिक मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक मानदंडों के लिए जानी जाती है। तो चलिए जानते हैं Essay on Indian Culture in Hindi  से भारतीय संस्कृति के बारे में। 

भारतीय संस्कृति पर निबंध 100 शब्द में

भारतीय सांस्कृतिक के लोग पुराने रीति-रिवाजों से जुड़े हुए हैं। भारत के दिवाली, होली, नवरात्रि आदि जैसे लोकप्रिय त्यौहार न केवल भारत में बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी मनाए जाते हैं। भारत की संस्कृति लोगों की मान्यताओं, सामाजिक संरचना और धार्मिकता को दर्शाती है। भारत देश में हर धर्म के लोग रहते है। यहां हर क्षेत्र की उनकी अपनी अलग-अलग संस्कृति है, जो वहां के लोगों की भाषा, पहनावे और परंपराओं में दर्शाती है। भारतीय संस्कृति अनूठी परंपराओं से विकसित है। भारत एक समृद्ध संस्कृति वाला देश है, यहां एक से ज्यादा धार्मिक संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते हैं।

भारतीय संस्कृति पर निबंध 200 शब्द में

भारतीय संस्कृति रीति-रिवाजों, अनुष्ठानों, मूल्यों और प्रथाओं के इस जटिल ताने-बाने ने एक सभ्यता की पहचान को आकार दिया है जो अपनी विविधता और गहराई के लिए जानी जाती है। भारतीय साहित्य की सबसे पुरानी कृतियाँ मौखिक थीं। संस्कृत साहित्य की शुरुआत होती है 5500 से 5200 ईसा पूर्व के बीच संकलित ऋग्वेद से जो की पवित्र भजनों का एक संकलन है। संस्कृत के महाकाव्य रामायण और महाभारत पहली शताब्दी ईसा पूर्व के अंत में लिखे गए।

पहली शताब्दी ईसा पूर्व की पहली कुछ सदियों के दौरान शास्त्रीय संस्कृत खूब फली-फूली, तमिल संगम साहित्य और पाली कैनन ने भी इस समय काफी प्रगति की। मनोरंजन और खेल के क्षेत्र में भारतीय संस्कृति में खेलों की एक बड़ी संख्या विकसित हुई। आधुनिक पूर्वी मार्शल कला भारत में एक प्राचीन खेल के रूप में शुरू हुई और कुछ लोगों द्वारा ऐसा माना जाता है कि यही खेल विदेशों में फैले और बाद में उन्हीं खेलों का अनुकूलन और आधुनिकीकरण किया गया। ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में आये कुछ खेल यहाँ काफी लोकप्रिय हो गए जैसे फील्ड हॉकी, फुटबॉल और खासकर क्रिकेट।

भारतीय संस्कृति पर निबंध 500 शब्द में

भारतीय संस्कृति का महत्व

भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति व सभ्यता है। जिसे विश्वभर की सभी संस्कृतियों की जननी माना जाता है। कला, विज्ञान या राजनीति का क्षेत्र भारतीय संस्कृति हमेशा से विशेष रही है। भारत हमेशा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र रहा है। प्राचीन भारत के धर्म, दर्शन, शास्त्र, कला, राजनीति, संस्कृति इत्यादि में भारतीय संस्कृति के स्वरुप को देखा जा सकता है। पारंपरिक भारतीय भोजन, कला, संगीत, खेल, कपड़े और वास्तुकला अलग-अलग क्षेत्रों में काफी भिन्न होते हैं। 

भारतीय संस्कृति क्यों प्रसिद्ध है?

भारत की समृद्धता और संस्कृति दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोगों को आकर्षित करती है। पूरे देश में सांस्कृतिक डाइवर्सिटी, धार्मिक और आध्यात्मिक प्रथाओं की विविधता। भारतीय सांस्कृतिक की प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता जो सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। भारतीय सांस्कृतिक में योग और ध्यान जैसी अवधारणाएँ, जिन्होंने पूरी विश्व में लोकप्रियता को हासिल किया है। यहां की सांस्कृतिक में पारंपरिक कला प्रथाएँ जैसे कथक, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी आदि जैसे शास्त्रीय नृत्य जो लोगों को आकर्षित करते हैं। भारती संस्कृति की कलाएं जो हर क्षेत्र की अपनी पहचान बताती है जैसे- तंजौर और मधुबनी पेंटिंग जैसी पारंपरिक कला लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। यहां के स्वादिष्ट व्यंजन जो हर तेहवारों में खूब बनते हैं। 

भारतीय संस्कृति के बारे में रोचक तथ्य?

भारत की संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति है, जो करीब 5,000 साल पुरानी है। भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। भारत में लगभग 22 आधिकारिक भाषाएँ हैं और यही नहीं भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में लगभग 400 अन्य भाषाएँ बोली जाती हैं। 

  • भारतीय संस्कृति में प्राचीन सभ्यताओं से लेकर वर्तमान समय तक कई रोचक तथ्य हैं।
  • भारतीय संस्कृति में विश्व के सबसे पुराने शहरों वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी नामित किया गया।
  • भारत में स्थित दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल भारतीय संस्कृति को दर्शाती है, जिसे देखने ले किये देश-विदेश से लोग एते हैं।
  • भारतीय संस्कृति से जुड़ा है दुनिया का सबसे लंबा महाकाव्य, महाभारत। जिसमें किंवदंती में 1 लाख से अधिक दोहे (श्लोक) हैं।

भारतीय संस्कृति कि हर पहलू में विविधता है, वो चाहे धार्मिक प्रथा हो या त्योहार, पारंपरिक कला। हमारी भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस और कई अन्य जैसे लोकप्रिय नेताओं ने स्वतंत्रता-पूर्व युग में बड़े पैमाने पर आंदोलनों का नेतृत्व किया था। हमारी संस्कृति हमारी पहचान है, क्योंकि यह हमें एक पहचान देती है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

उपसंहार

भारतीय संस्कृति और इसकी परंपरा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। भारतीय संस्कृति ने हमेशा शांति और सद्भाव को बढ़ावा दिया जाता है। भारतीय मूल के धर्म हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म हैं। ये सभी धर्म कर्म और धर्म पर आधारित हैं। इसके अतिरिक्त इन चारों को भारतीय धर्म कहा जाता है।

FAQ

भारत की मुख्य संस्कृति क्या है?

भारतीय संस्कृति का केंद्र हिंदू धर्म है.

भारत की प्रथम संस्कृति कौन सी है?

वैदिक सभ्यता। 

भारतीय संस्कृति का नाम क्या है?

देव संस्कृति है। 

भारतीय संस्कृति का मूल क्या है?

पुरूषार्थ चतुष्टय-धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Essay on Indian Culture in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य निबंध से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*