राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है और भारत के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम 

1 minute read
राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस स्वतंत्रता से पूर्व भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपनाए जाने के उत्सव के रूप में मनाया जाता हैI आज़ादी के बाद इस ध्वज को भारतीय गणराज्य के ध्वज के रूप में अपनाया जाना जारी रखा गयाI भारत में भारतीय ध्वज का एक लोकप्रिय नाम तिरंगा भी हैI भारतीय तिरंगा भारत की पहचान हैI यहाँ राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? इस बारे में विस्तार से बताया जा रह हैI 

राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? 

राष्ट्रीय ध्वज दिवस हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता हैI भारतीय ध्वज को डिजाइन करने का श्रेय पिंगली वेंकैया को जाता हैI उन्होंने आज़ादी से पूर्व इस झंडे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में प्रस्तावित किया था और स्वतंत्रता के बाद इसे भारतीय गणराज्य के रूप में आधिकारिक रूप से स्वीकृति प्राप्त हुईI 

22 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय ध्वज दिवस?

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बाद में 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आज़ादी मिलने से ठीक पहले 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा में पिंगली वेकैय्या ध्वज का प्रस्ताव रखा। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लोगों की भीड़ को दो झंडे सौंपे, एक खादी के कपडे से बना और अन्य सूती के कपड़े से बनाI पिंगली वेंकैया के द्वारा डिजाइन किए गए तिरंगे झंडे को सभी लोगों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार कर लियाI इस कारण से 22 जुलाई की महत्वपूर्ण तिथि को याद रखने के लिए हर साल 22 जुलाई के दिन को राष्ट्रीय ध्वज दिवस के रूप में मनाया जाता हैI 

राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम 

यहाँ राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए जा रहे हैं: 

  • राष्ट्रीय ध्वज को शैक्षिक संस्थाओं जैसे स्कूल और कॉलेज आदि में राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान दर्शाने के उद्देश्य से फहराया जा सकता हैI 
  • किसी सार्वजनिक या निजी संगठन अथवा किसी शिक्षण संस्थान के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान के अनुरूप सभी दिनों और खास मौकों पर झंडा फहराया जा सकता हैI 
  • नये कोड की धारा 2 सभी निजी नागरिकों को अपने परिसर में झंडा फहराने का अधिकार स्वीकार करती है।

                                                              सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*