National Logistics Day : राष्ट्रीय रसद दिवस मनाने का तरीका, इतिहास और महत्व

1 minute read
National Logistics Day in Hindi

लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में परिश्रमी और स्किल्ड प्रोफेशनल्स को उनकी मेहनत को सम्मान और महत्व देने के उद्देश्य से हर साल जून के 28वें दिन राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स दिवस मनाया जाता है। लॉजिस्टिक्स देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभाता है। हम जो भी सामान ऑनलाइन माध्यम से मंगाते हैं, वह लॉजिस्टिक्स के जरिए ही हम तक पहुंचता है। यहाँ National Logistics Day in Hindi के बारे में विस्तार से बताया जा रह है।

राष्ट्रीय रसद दिवस क्या है?

हम जो भी सामन ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं वह लॉजिस्टिक्स के जरिए हमारे तक पहुँचता है। यानी वह सामान विभिन्न प्रकार के जहाजों और ट्रकों आदि में सवार होकर हम तक पहुंचता है। इस प्रक्रिया को लॉजिस्टिक्स कहते हैंI हमारे द्वारा ऑर्डर किए हुए सामान को हम तक पहुंचाने में लॉजिस्टिक्स स्टाफ बहुत मेहनत करता है। उनकी मेहनत को महत्व और सामान देने के लिए ही नेशनल लॉजिस्टिक्स दिवस (National Logistics Day in Hindi) मनाया जाता है।

लॉजिस्टिक्स क्या होता है?

लॉजिस्टिक्स का मुख्य कार्य ग्राहक को डिलीवर किए जाने वाले उत्पादों की योजना बनाना, उन्हें लागू करना और उन्हें नियंत्रित करना होता है। इसका मुख्य उद्देश्य होता है कि सही मात्रा और गुणवत्ता के साथ समय पर सामन अपने गंतव्य तक पहुँच सकेI यह किसी भी कम्पनी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। लॉजिस्टिक्स के लिए अनेक परिवहन साधनों जैसे हवाई जहाज, पानी के जहाज, ट्रक और मालगाड़ी आदि का सहारा लिया जाता है।

राष्ट्रीय रसद दिवस का इतिहास

पहला राष्ट्रीय रसद दिवस (National Logistics Day in Hindi) वर्ष 2019 में 28 जून को मनाया गया थाI इसके शुरुआत लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी लॉजिस्टिक्स प्लस की तरफ से की गई थी। लॉजिस्टिक्स प्लस अमेरिका की सबसे प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है। यह कंपनी 50 से भी अधिक देशों में फ़ैली हुई हैI लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों को महत्व और सम्मान देने के उद्देश्य से कंपनी ने वर्ष 2019 में नेशनल लॉजिस्टिक्स डे मनाने की प्रथा शुरू की और तब से यह दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।

राष्ट्रीय रसद दिवस का महत्व

राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स दिवस (National Logistics Day in Hindi) विभिन्न रूपों से महत्वपूर्ण है, जो इस प्रकार है:

  • इस दिवस के माध्यम से लॉजिस्टिक्स से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान प्रदान की जाती है।
  • इस दिन लॉजिस्टिक्स कंपनियां अपने कर्मचारियों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित करती हैंI।
  • इस दिवस के माध्यम से लॉजिस्टिक्स सेक्टर का प्रचार प्रसार होता है और युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा मिलती है।

लॉजिस्टिक्स डे मनाए जाने का तरीका 

लॉजिस्टिक्स डे (National Logistics Day in Hindi) के दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जाती हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • अमेरिका की लॉजिस्टिक्स प्लस कंपनी ने ही दुनिया में लॉजिस्टिक्स दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इस कम्पनी का हेड ऑफिस अमरीका के पेंसिल्वेनिया प्रांत के एरी शहर में स्थित हैI इस दिन इस कम्पनी के हेड ऑफिस की बिल्डिंग के चारों तरफ उन 50 देशों के झंडे फहराए जाते हैं, जिन देशों में इस कंपनी का कारोबार फैला हुआ है।
  • विभिन्न लॉजिस्टिक्स कंपनियां इस दिन अपने कर्मचारियों को उपहार और ईनाम आदि प्रदान करती हैं।
  • सोशल मीडिया पर इस दिन के महत्व के बारे में लोगों को बताने के लिए पोस्ट्स और हैशटैग्स शेयर किए जाते हैं।

भारत की नई लॉजिस्टिक्स नीति क्या है? 

सितंबर 2022 में भारत सरकार ने लंबे समय से इंतज़ार में रही राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (National Logistics Day in Hindi) को भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया। राष्ट्र्रीय लॉजिस्टिक्स नीति के तहत सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन सहित परिवहन से संबंधित बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर ध्यान दिया गया है। राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति भारत की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण कदम हैI यह भारतीय अर्थव्यस्था की बढ़ती हुई मांगों को पूरा करने में सहायक साबित होगी।

भारतीय अर्थव्यवस्था में लॉजिस्टिक्स कंपनियों की भूमिका 

भारतीय अर्थव्यवस्था में लॉजिस्टिक्स कंपनियां भी बड़ी भूमिका निभाती हैं, जैसे कि-

  • लॉजिस्टिक्स कंपनियां देश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करती हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलता है।
  • लॉजिस्टिक्स कंपनियां भारत से दूसरे देशों में माल के निर्यात को आसान बनाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। वे उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बाज़ारों तक पहुंचाने में मदद करती हैं। इससे देश के विदेशी मुद्रा में वृद्धि होती है और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता है।
  • लॉजिस्टिक्स कंपनियाँ हमेशा परिवहन के लिए अनुकूलित मार्ग और तरीके लेकर आती हैं, जिसके परिणामस्वरूप परिवहन लागत कम हो जाती है। इससे अंततः वस्तुओं की कुल लागत कम हो जाती है, जिससे वे उपभोक्ताओं के लिए अधिक किफायती हो जाती हैं। कम लागत से भारतीय उत्पाद वैश्विक बाज़ार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं, जिससे निर्यात में वृद्धि हो सकती है।

भारत की टॉप 10 लॉजिस्टिक्स कंपनियां 

भारत की टॉप 10 लॉजिस्टिक्स कंपनियां इस प्रकार हैं: 

  1. AAJ Enterprises (आज एंटरप्राइजेज)
  2. Blue Dart (ब्लू डार्ट)
  3. Delhivery (डेल्हीवरी)
  4. FedEx (फ़ेडेक्स)
  5. Ekart Logistics (ईकार्ट लॉजिस्टिक्स)
  6. DHL (डीएचएल)
  7. Ecom Express (ईकॉम एक्सप्रेस)
  8. Shadowfax (शैडोफैक्स)
  9. GATI (गैटी)
  10. Safexpress (सेफएक्सप्रेस)

FAQs

लॉजिस्टिक्स का अर्थ क्या होता है?

लॉजिस्टिक्स का तात्पर्य मूल स्थान से उपभोग बिंदु तक वस्तुओं या सेवाओं की आवाजाही की योजना बनाने, लागू करने और नियंत्रित करने की प्रक्रिया से है।

28 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

28 जून को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स दिवस मनाया जाता है।

भारत में कितने लॉजिस्टिक्स पार्क हैं?

भारत में कुल 35 लॉजिस्टिक्स पार्क हैं।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको National Logistics Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*