गुरु पूर्णिमा 2024: गुरु पूर्णिमा कब है और इसका महत्व 

1 minute read
गुरु पूर्णिमा कब है

सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा के त्यौहार का बहुत अधिक महत्व हैI प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैI इसे आषाढ़ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता हैI धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का आर्शीवाद लेने से सुख और समृद्धि प्राप्त होती हैI यहाँ गुरु पूर्णिमा कब है और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया जा रहा हैI 

वर्ष 2024 में गुरु पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार वर्ष 2024 में गुरु पूर्णिमा 20 जुलाई 2024 को मनाई जाएगीI पूजा का शुभ मुहूर्त 20 जुलाई को शाम 05 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और 21 जुलाई को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगाI 

गुरु पूर्णिमा का महत्व 

आप जान चुके हैं कि वर्ष 2024 में गुरु पूर्णिमा कब है? अब जानिए गुरु पूर्णिमा का महत्व: 

  • गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की आराधना करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती हैI 
  • कहा जाता है गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु को नमन करने से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती हैI 
  • ऐसा माना जाता है कि गुरु पूर्णिंमा के दिन गुरुओं की आराधना करने से गुरु कृपा सदा बनी रहती हैI  

गुरु पूर्णिमा को मनाने की शुरुआत कब हुई? 

सनातन धर्म में महर्षि वेदव्यास को प्रभु का दर्ज़ा दिया गया हैI बचपन से ही महर्षि वेदव्यास का झुकाव आध्यात्म की ओर हो गया थाI कहा जाता है कि आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को ही महर्षि वेदव्यास ने अपने शिष्य और ऋषियों को श्रीमद्भागवत के ज्ञान से अवगत कराया थाI तभी से महर्षि व्यास के शिष्यों ने इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाए जाने की शुरुआत कीI 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपकोगुरु पूर्णिमा कब है? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*