जी-7 की स्थापना कब हुई?

1 minute read
जी-7 की स्थापना कब हुई?

जी7, जिसे ग्रुप ऑफ़ सेवन या सात देशों के समूह के नाम से भी जाना जाता है, विश्व के सबसे प्रभावशाली संगठनों में से एक है। यह एक ऐसा मंच है जो वैश्विक आर्थिक विकास और सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नेताओं को एकजुट करने का काम करता है। इस ग्रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, इटली, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी शामिल है। ऐसे में क्या आप जानते हैं जी-7 की स्थापना कब हुई? अगर नहीं तो यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

जी-7 की स्थापना कब हुई?

जी-7 के समूह का गठन 1975 में G6 के रूप में किया गया था। आपको बता दें कि तेल संकट के जवाब में 1975 में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) की स्थापना की गई थी। 1973 में तेल संकट के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी अस्थिरता पैदा हो गई थी। इस संकट का सामना करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 1975 में ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) की स्थापना की गई थी इसके बाद में 1976 में कनाडा को इसमें शामिल किया गया जिसके बाद यह G7 बन गया। इसके बाद 1998 में रूस को शामिल किया गया, जिससे यह अस्थायी रूप से जी-8 बन गया। लेकिन बाद में कुछ मतभेदों के बाद रूस को इस समूह से निकाल दिया गया। वर्तमान में जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। आज, जी-7 दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है।

यह भी पढ़ें : G7 Summit : G7 शिखर सम्मेलन 2025 कहां होगा?

जी-7 शिखर सम्मेलन क्या है?

G7 शिखर सम्मेलन, उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देश कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके और अमेरिका के नेताओं के लिए प्रतिवर्ष आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जिसमें हर साल, G7 के नेता महत्वपूर्ण विश्व समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं। 2024 में जी-7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून 2024 तक इटली के अपुलिया के फसानो शहर के बोर्गो एग्नाज़िया में आयोजित किया जा रहा।

G7 की पहली बैठक कब हुई?

आपको बता दें कि G7 की पहली बैठक 1975 में हुई थी और इस दौरान वैश्विक आर्थिक संकट के संभावित समाधानों के मामलों पर विचार किया गया था। तब यह G6 था। वहीं 1976 में कनाडा को इसमें शामिल किया गया जिसके बाद यह G7 (ग्रुप ऑफ़ सेवन) बन गया।

यह भी पढ़ें : G7 Summit 2024 : इस बार क्या है जी7 सम्मेलन का एजेंडा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इटली में हो रहा 50वां G7 समिति सम्मेलनG7 शिखर सम्मेलन 2025 कहां होगा?
2024 जी7 सम्मेलन का एजेंडाजी-7 मुख्यालय कहाँ स्थित है?
जी7 देशों की सूचीG7 का इतिहास और महत्व?
जी7 की फुल फॉर्म क्या है?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको जी-7 की स्थापना कब हुई? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*