Bastille Day: फ्रांस का बैस्टिल डे क्या है और यह क्यों मनाया जाता है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी बने थे मुख्य अतिथि 

1 minute read
Bastille Day in Hindi

फ्रांस इन दिनों बैस्टिल डे परेड की तैयारियों में जुटा हुआ हैI हर साल जुलाई के महीने में मनाए जाने वाले बैस्टिल दिवस को लेकर इस साल फ्रांस  में काफी ज़ोर शोर से तैयारियां चल रही हैंI बता दें कि पिछले साल 2023 में फ्रांस में होने वाले बैस्टिल डे पर प्रधानमंत्री मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया थाI बैस्टिल डे फ्रांस के सबसे बड़े सार्वजनिक उत्सवों में से एक हैI बैस्टिल डे को फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस भी कहा जाता हैI यहाँ Bastille Day in Hindi के बारे में विस्तार से बताया जा रहा हैI 

बैस्टिल डे क्या है? 

बैस्टिल डे (Bastille Day in Hindi) जिसे फ्रांस में ला फेटे नेश्नले भी कहा जाता है, हर साल 14 जुलाई को मनाया जाता हैI वास्तव में यह फ्रांस  का राष्ट्रीय दिवस है और इसे फ्रांस की जनता के सम्मान में मनाया जाता हैI यह दिवस फ्रांसीसी क्रान्ति का प्रतीक हैI इस दिन फ्रांस के लोगों ने बैस्टिल नामक एक किले पर हमला कर दिया था जो कि राजशाही तानाशाही की निशानी के तौर पर देखा जाता थाI इस दिन को फ्रांस में लोकतंत्र की स्थापना के रूप में देखा जाता हैI 

बैस्टिल डे कब मनाया जाता है? 

बैस्टिल डे (Bastille Day in Hindi) हर साल फ्रांस में 14 जुलाई के दिन मनाया जाता हैI इस दिन फ्रांस में सार्वजनिक अवकाश होता है और कई प्रकार के सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैI 

बैस्टिल डे के पीछे की कहानी 

बैस्टिल पेरिस में स्थित मध्य कालीन एक किले और जेल का नाम हैI प्रारम्भ में यह एक किला हुआ करता था जो पेरिस सिटी के पूर्वी द्वारों की रखवाली के लिए बनाया गया थाI लेकिन 17वीं और 18वीं सदी में इस किले का उपयोग एक जेल के रूप में किया जाने लगाI राजा के अत्याचारों से तंग आकर क्रांतिकारियों की भीड़ ने 14 जुलाई 1789 को जेल पर हमला करके अपने सात साथियों को छुड़ा लियाI बता दें कि 17वीं और 18वीं शताब्दी में राजा के आदेश पर क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करके बैस्टिल जेल में रखा जाता थाI इन कैदियों को सजा के विरुद्ध कहीं भी अपील करने का अधिकार प्राप्त नहीं थाI फ्रांसीसी राजा के शासन के समय यह जेल तानाशाही के रूप में देखे जाने लगी थीI इस जेल पर हमला किया जाना फ्रांस में एक नई क्रांति का उदय और लोकतंत्र की स्थापना की शुरुआत मानी जाती हैI इसलिए हर साल 14 जुलाई को इसी याद में बैस्टिल दिवस (Bastille Day in Hindi) के रूप में मनाया जाता हैI 

बैस्टिल डे क्यों मनाया जाता है? 

बैस्टिल डे (Bastille Day in Hindi) फ्रांस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिवस के रूप में देखा जाता है। इस दिन को मनाए जाने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण निहित हैं: 

  • बैस्टिल डे को फ्रांस में एक नई क्रान्ति की शुरुआत के रूप में देखा जाता हैI 
  • बैस्टिल डे को फ्रांस में लोकतंत्र की स्थापना में उठाया गया पहला कदम माना जाता हैI 
  • बैस्टिल डे को फ्रांस की जनता के सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता हैI 
  • इस दिन लोग फ्रांस की क्रान्ति के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद करते हैंI 
  • फ्रांस  में बैस्टिल डे राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बैस्टिल डे कैसे मनाया जाता है? 

बैस्टिल डे (Bastille Day in Hindi) के दिन कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं: 

  • सैन्य परेड: पेरिस में चैम्प्स एलिसीज़ पर एक भव्य सैन्य परेड होती है। इसमें तीनों सेनाओं यानी थल सेना, वायु सेना और थल सेना के जवान शामिल होते हैं। 
  • आतिशबाजी: शाम को पेरिस के एफिल टावर से शानदार आतिशबाज़ी होती है।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: इस अवसर पर पूरे देश में नृत्य आदि अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

भारत में बैस्टिल डे 

वर्ष 2023 में भारत और फ्रांस ने 14 जुलाई के दिन बैस्टिल डे (Bastille Day in Hindi) के मौके पर एक विशेष आयोजन किया था। इस अवसर पर फ्रांस की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय को फ्रांस की ओर से बैस्टिल डे के मौके पर आमंत्रित किया गया था। इसे भारत और फ्रांस के बीच मजबूत होती दोस्ती के रूप में देखा गया था। 

बैस्टिल डे के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

यहाँ बैस्टिल डे (Bastille Day in Hindi) के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताए जा रहे हैं: 

  • बैस्टिल मूल रूप से एक किला था जिसे 17वीं शताब्दी में जेल में तब्दील कर दिया गया।
  • वर्ष 1789 में बैस्टिल जेल में केवल 7 कैदी बंद थे।
  • वर्ष 1880 में बैस्टिल डे को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय दिवस की मान्यता प्रदान की गई।
  • बैस्टिल डे फ्रांस के अलावा कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है। इन देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रलिया शामिल हैं।

FAQs

बैस्टिल डे क्यों मनाया जाता है?

बैस्टिल डे मनाए जाने के पीछे कई कारण हैं जिनमें से दो प्रमुख कारण हैं कि बैस्टिल डे को फ्रांस में एक नई क्रान्ति की शुरुआत के रूप में देखा जाता है और बैस्टिल डे को फ्रांस में लोकतंत्र की स्थापना में उठाया गया पहला कदम भी माना जाता हैI 

14 जुलाई क्यों प्रसिद्ध है?

14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल डे मनाया जाता है।

बैस्टिल किसका प्रतीक था?

बैस्टिल निरंकुश शासन का प्रतीक था।

                                                                    सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Bastille Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*