स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 15 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 15 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 15 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:
- भारत में हर वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस (Himachal Day 2026) मनाया जाता है। 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया था। हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होता है।
- प्रत्येक वर्ष दुनियाभर में 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस (World Art Day 2026) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस यूनेस्को द्वारा समर्पित एक दिन है जिसे 2019 में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 40वें सत्र में घोषित किया गया था।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 15 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:
- भारत ने अफगानिस्तान में तपेदिक के खिलाफ बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 13 टन BCG वैक्सीन और अन्य चिकित्सा सहायता भेजी है।
- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उप चुनाव में जीत हासिल कर बहुमत वाली सरकार बना ली है। इसके साथ ही लिबरल पार्टी को अब किसी भी विधेयक को पारित कराने के लिए अन्य दलों के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी।
- उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक नए युद्धपोत से मिसाइल परीक्षणों का निरीक्षण किया है। इन परीक्षणों में क्रूज मिसाइल और जहाज-रोधी मिसाइलें शामिल थीं।
- संयुक्त राष्ट्र (UN) में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने ईरान के बंदरगाहों की अमेरिका द्वारा की गई नाकाबंदी की निंदा की है। आपको बता दें कि अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी के हिस्से के रूप में मध्य पूर्व में कम से कम 15 नौसैनिक जहाज़ तैनात किए हैं।
स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 15 अप्रैल 2026
यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) 15 से 18 अप्रैल तक बिहार के मोतीहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में एक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इसमें DRDO के अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा।
- दिल्ली सरकार ने यमुना की बाढ़ से बचाव के लिए एक दीवार बनाने की मंजूरी दी है। यह दीवार रिंग रोड के किनारे मजनू का टीला से ओल्ड रेलवे ब्रिज तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी होगी। इसे 2027 के मॉनसून से पहले तैयार किया जाएगा।
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 15 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:
- IPL 2026 का 23वां मुकाबला 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- दिग्गज विकेटकीपर और बल्लेबाज संजू सैमसन को ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ (मार्च) के लिए चुना गया है।
- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फैसला किया है कि जो खिलाड़ी PSL छोड़कर IPL में जाएंगे, उन्हें सजा दी जाएगी। इसी वजह से जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजरबानी को बैन कर दिया गया है।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:
- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से 15 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। सभी छात्र MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpreuslts.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 11वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC अंडर ग्रेजुएट (CEN 07/2025) भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 7 मई से लेकर 21 जून 2026 तक संपन्न करवाई जाएगी।
- इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) MTS भर्ती के टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट PDF में आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर उपलब्ध है।
आशा है कि आपको 15 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!