जानिए प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ और कौन से देश थे इसमें शामिल?

1 minute read
प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ

इतिहास में अनेकों युद्ध हुए जिन्होंने मानवता को निगलने का काम किया, इन्हीं में से एक प्रथम विश्व युद्ध भी था, जो कि एक भीषण त्रासदी के रूप में उभर कर सबके सामने आया। प्रथम विश्व युद्ध से पहले तक इस युद्ध के परिणामों से लोग अनजान थे, जिसके परिणाम बेहद भयावह थे। इस पोस्ट के माध्यम से आप प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ और इस युद्ध में कौन से देश शामिल थे, के बारे में आप जान पाएंगे। जिसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा।

प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ

प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ, इसका जवाब जानने के लिए आपको इस युद्ध के मुख्य कारणों को भी जरूर जान लेना चाहिए, जिन्हें आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से सरलता से समझ सकते हैं-

  • प्रथम विश्व युद्ध के कई कारणों में से एक मुख्य कारण जर्मनी की विस्तारवादी रणनीति थी।
  • प्रथम विश्व युद्ध के लिए जर्मनी की साम्राज्यवाद और सैन्यीकरण को मुख्य कारण माना जाता है।
  • विभिन्न संधियां यानि गठबंधन प्रणाली जैसे कि साल 1882 का ट्रिपल अलायन्स, साल 1907 का ट्रिपल इंटेंट इत्यादि को भी प्रथम विश्व युद्ध होने का कारण माना जाता है।

यह भी पढ़ें : जानिए भारत-चीन युद्ध का वो इतिहास, जिसे पंचशील समझौता भी नहीं रोक पाया

प्रथम विश्व युद्ध में कौन-कौन से देश शामिल थे?

प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ का जवाब मिल जाने के बाद आपको इस युद्ध में शामिल देशों पर भी एक नज़र दाल लेनी चाहिए। प्रथम विश्‍व युद्ध में मुख्य रूप से यूरोप, एशिया और अफ्रीका जैसे तीन बड़े महाद्वीपों ने हिस्‍सा लिया और यह युद्ध जल, थल और वायु तीनों क्षेत्रों में लड़ा गया।

प्रथम विश्व युद्ध के खत्‍म होते-होते चार बड़े साम्राज्य जैसे रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया पल भर में ढह गए थे। इस युद्ध के अंत के बाद यूरोप की सीमाएं फिर से निर्धारित की गयीं और इसके अंत तक अमेरिका वैश्विक पटल पर दुनिया की महाशक्ति बनकर उभरा।

प्रथम विश्व युद्ध को मुख्यतः दो महशक्तियों अलाइड शक्ति और सेंट्रल शक्ति के बीच लड़ा गया। अलाइड शक्ति में रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और जापान आदि देश थे। अमेरिका इस युद्ध में साल 1917-18 में उतरा था। तो वहीं सेंट्रल शक्ति में मात्र 3 देश ऑस्ट्रो- हंगेरियन, जर्मनी और ओटोमन एम्पायर था। उस समय ऑस्ट्रो-हंगरी में हब्स्बर्ग नामक वंश का शासन था और ओटोमन आज के ओटोमन तुर्की का इलाक़ा था।

प्रथम विश्व युद्ध के बाद वर्साय की संधि किन-किन के मध्य हुईं?

प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ और किन-किन के बीच हुआ जानने के बाद आपको पेरिस शांति सम्मेलन में हुई पांच संधियों में शामिल देशों को भी जान लेना चाहिए। जिसमें उक्त शांति सम्मलेन में अलाइड शक्ति और सेंट्रल शक्ति के बीच संधियां हुईं, जिसमें कि वर्साय की संधि को ब्रिटेन और जर्मनी के मध्य किया गया। जिसकी सभी शर्तों को जर्मनी के लिए स्वीकार करना अनिवार्य था।

यह भी पढ़ें : एक युद्ध ऐसा जिसने अटक से कटक तक, मराठा साम्राज्य का विजयगान किया

आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आपको प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ, का जवाब और इससे संबंधित सम्पूर्ण जानकारी संक्षिप्त में मिल गयी होगी। इसी प्रकार इतिहास से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*