Today’s Current Affairs in Hindi | 02 दिसंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 02 December 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 02 दिसंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

02 दिसंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (ISRO) की वैज्ञानिक ‘वी.आर ललितांबिका’ को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘Legion of Honour’ से सम्मानित किया गया है।
  2. हाल ही में दुबई में ‘COP-28 समिट 2023’ का आयोजन किया गया है।
  3. हाल ही में 01 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day 2023) मनाया गया है।
  4. हाल ही में प्रसिद्ध लेखिका और अनुवादक ‘अर्शिया सत्तार’ को फ्रांसीसी साहित्यिक सम्मान “नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स” से सम्मानित किया गया है।
  5. हाल ही में केरल राज्य के तिरुअनंतपुरम में ‘5वां वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव’ आयोजित किया गया है।
  6. हाल ही में 13वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का खिताब ‘पंजाब’ ने अपने नाम किया है।
  7. हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में ‘जल इतिहास उत्सव’ आयोजित किया गया है।
  8. हाल ही में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपनी नई पुस्तक ‘वेलकम टू पैराडाइज’ (Welcome to Paradise) लॉन्च की है।
  9. हाल ही में प्रो. (डॉ.) मोहन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘इंडियाज मोमेंट: चेजिंग पॉवर इक्वेशन अराउंड द वर्ल्ड’ का विमोचन किया गया है।
  10. हाल ही में ‘मनीषा पाढ़ी’ को भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्‍त किया गया हैं। 
  11. हाल ही में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ‘शेन डॉरिच’ ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  12. हाल ही में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का नाम बदलकर ‘चंद्रनगर’ कर दिया गया है।
  13. हाल ही में 01 दिसंबर को ‘सीमा सुरक्षा बल’ (BSF) का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया है।
  14. हाल ही में नागालैंड राज्य में ‘23वां हॉर्नबिल महोत्सव’ शुरू हुआ है।
  15. हाल ही में मशहूर मलयालम अभिनेत्री ‘आर.सुब्बालक्ष्मी’ का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें – 1971 में आज ही के दिन ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ था संयुक्त अरब अमीरात

02 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश का ‘अंकोरवाट मंदिर’ दुनिया का आठवां अजूबा बना है?

(A) श्रीलंका 
(B) कंबोडिया 
(C) मलेशिया 
(D) नेपाल 
उतर- (B) कंबोडिया 

2. हाल ही में ‘क्रिस्टोफर लक्सन’ ने किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली हैं?

(A) स्वीडन 
(B) फिनलैंड 
(C) न्यूजीलैंड 
(D) ऑस्ट्रेलिया 
उतर- (C) न्यूजीलैंड 

3. हाल ही में किस राज्य में दक्षिण पूर्व एशिया का पहला ‘डार्क स्काई रिजर्व चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य’ स्थापित किया जाएगा?

(A) जम्मू कश्मीर 
(B) लद्दाख 
(C) ओडिशा 
(D) सिक्किम 
उतर- (B) लद्दाख 

4. हाल ही में ‘रजनीश गोयल’ को किस राज्य का 40वां मुख्य सचिव नामित किया गया है?

(A) कर्नाटक 
(B) झारखंड 
(C) छत्तीसगढ 
(D) मिजोरम 
उतर- (A) कर्नाटक 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मिशन दक्ष’ लॉन्च किया है?

(A) पंजाब 
(B) हरियाणा 
(C) झारखंड 
(D) बिहार 
उतर- (D) बिहार 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*