Today’s Current Affairs in Hindi | 22 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 April 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 अप्रैल के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पुरी दुनियाभर मेंपृथ्‍वी द‍िवस (World Earth Day 2024) मनाया जाता है।
  2. ‘डी. गुकेश’ फिडे कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बने है। 
  3. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ‘अजीत कुमार के. के.’ को ‘धन लक्ष्मी बैंक’ का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है।
  4. ‘स्लोवेनिया’ आर्टेमिस समझौते में शामिल होने वाला 39वां देश बन गया है।
  5. ‘Amazon Pay’ ने UPI पर क्रेडिट सेवाएं शुरू करने के लिए ‘नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (NPCI) के साथ समझौता किया है।
  6. ‘META’ ने भाषा मॉडल लामा 3 और रीयल-टाइम इमेज जनरेटर का अनावरण किया है।
  7. ‘हिंदुस्तान जिंक’ वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी बन गई है।
  8. हाल ही में ‘डी डी न्यूज़’ ने अपना नया लोगो लॉन्च किया है।
  9. ‘जेसन विलकॉक्स’ को मैनचेस्टर यूनाइटेड ने तकनीकी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
  10. JNU के प्रोफेसर ‘सुरिंदर. एस. जोधका’ और अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर ‘विकास गुप्ता’ को डॉ. मैल्कम आदिसेशिया राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के लिए नामित किया गया है।
  11. ‘बलराज पंवार’ ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का पहला कोटा हासिल किया है। 
  12. ‘आराधना पटनायक’ को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। 

यह भी पढ़ें – 1970 में दुनिया में आज ही के दिन पहली बार मनाया गया था पृथ्‍वी दिवस

22 अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. चार दिन वर्कवीक वाला एशिया का पहला देश कौन बनेगा?

(A) मलेशिया 
(B) सिंगापुर 
(C) वियतनाम
(D) कंबोडिया 
उत्तर- सिंगापुर 

2. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(A) नलिन प्रभात
(B) करमबीर सिंह
(C) मुकेश वर्मा 
(D) अमनप्रीत सिंह
उत्तर- नलिन प्रभात 

3. DRDO ने किस तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया है?

(A) राजस्थान
(B) तमिलनाडु
(C) ओडिशा  
(D) आंध्र प्रदेश
उत्तर- ओडिशा  

4. हाल ही में ‘तिरंगा बर्फी’ को GI टैग दिया गया है, यह किस शहर से संबंधित है?

(A) लखनऊ 
(B) कानपुर
(C) वाराणसी
(D) कन्नौज 
उत्तर- वाराणसी 

5. भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(A) आर के धवन  
(B) संतोष रेड्डी  
(C) दिनेश कुमार त्रिपाठी
(D) शांतनु झा  
उत्तर- दिनेश कुमार त्रिपाठी 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*