Today’s Current Affairs in Hindi | 10 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 10 July 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

10 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘ब्राजील’ देश वर्ष 2024 में G20 की अध्यक्षता करेगा।
  2. हाल ही में पेरू देश ने ‘उबिनास’ ज्वालामुखी के कारण 60 दिनों के लिए इमरजेंसी की घोषणा की गई है।
  3. हाल ही में ‘वर्ल्ड हिंदू कॉंग्रेस 2023’ का आयोजन ‘बैंकॉक’ में किया जाएगा।
  4. हाल ही में ‘अश्विन शेखर’ में नाम पर अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संध (IAU) ने एक छोटे ग्रह का नाम रखा है।
  5. हाल ही में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राष्ट्रपति चुनावों के निरीक्षण करने के लिए ‘उज्बेकिस्तान’ देश की यात्रा पर गए है।
  6. हाल ही में कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘गारंटी बजट’ पेश किया है।
  7. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य में ‘वन्यजीव अनुकूल राजमार्ग परियोजनाओं’ का उद्घाटन किया है।
  8. हाल ही में भारत और ‘पनामा’ देश ने चुनावी सहयोग समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
  9. हाल ही में ‘जीके सतीश’ को रूस की दिग्गज ऑयल कंपनी रोसनेफ्ट  ने अपने बोर्ड सदस्यों के रूप में नियुक्त किया है।
  10. हाल ही में झारखंड राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ‘प्रोजेक्ट रेल’ का शुभारंभ किया गया है।
  11. हाल ही में फ्रांस ने स्वच्छ ऊर्जा में तेजी से बदलाव के लिए ‘UAE’ देश के साथ समझौता किया है।
  12. हाल ही में Flipkart ने पर्सनल लोन के लिए ‘एक्सिस बैंक’ में साथ समझौता किया है।
  13. हाल ही में ‘ताइवान’ देश भारत के मुंबई शहर में अपना तीसरा राजनयिक कार्यालय खोलने की घोषणा की है।
  14. हाल ही में अगस्त 2023 में भारत-अफ्रीका ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज सम्मेलन’ का आयोजन ‘केन्या’ देश में किया जाएगा।
  15. हाल ही में ‘इंदौर’, मध्य प्रदेश EPR क्रेडिट पाने वाला भारत का पहला नगरीय निकाय बन गया है।
  16. हाल ही में भारत देश ‘ग्लोबल क्राइसिस रिस्पोंस ग्रुप’ में शामिल हुआ है।
  17. हाल ही में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ‘मार्क रुट’ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  18. हाल ही में लेखक सज्जन कुमार और उषा पई ने ‘माया मोदी आजाद: दलित पॉलिटिक्स इन द टाइम ऑफ हिंदुत्व’ पुस्तक लिखी है।
  19. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने ‘कन्हैया कुमार’ को NSUI छात्र इकाई का प्रभारी बनाया है।
  20. हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार ने ‘जन सम्मान विडियो प्रतियोगिता’ शुरू की है।

यह भी पढ़ें – 10 जुलाई का इतिहास (10 July Ka Itihas) – 1986 में आज ही के दिन भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में हासिल की थी पहली टेस्ट जीत

10 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में 67वां ‘ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (TAAI) का सम्मेलन कहां आयोजित किया जाएगा?

(A) जकार्ता 
(B) कोलंबो 
(C) घाना 
(D) युगांडा 
उत्तर- (B) कोलंबो 

2. हाल ही में किस देश की पुरुष टीम ने ‘FIH हॉकी प्रो लीग’ का खिताब जीता है?

(A) नीदरलैंड 
(B) आइसलैंड 
(C) जर्मनी 
(D) स्वीडन 
उत्तर- (A) नीदरलैंड 

3. हाल ही में किस राज्य में भारत के पहले ‘वैदिक थीम पार्क’ का उद्घाटन किया गया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) गुजरात 
(D) ओडिशा 
उत्तर- (B) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘कुंवारों और विधुरों’ के लिए 2750 रुपये की मासिक पेंशन की घोषणा की है?

(A) राजस्थान 
(B) पंजाब 
(C) झारखंड 
(D) हरियाणा 
उत्तर- (D) हरियाणा 

5. हाल ही में भारतीय नौसेना ने कहां ‘आउटरीच कार्यक्रम’ शुरू किया है?

(A) जम्मू कश्मीर 
(B) बेंगलुरु 
(C) लद्दाख 
(D) चेन्नई 
उत्तर- (C) लद्दाख 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*