Today History in Hindi | 10 July – फोर्ट विलियम काॅलेज की हुई थी स्थापना, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 10 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1800 में आज ही के दिन भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की थी। इस काॅलेज ने उपमहाद्वीप को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

10 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1986 में आज ही के दिन भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था। 1965 में 10 जुलाई के दिन ही महिलाओं के लिए पहला NCC काॅलेज ग्वालियर में खुला था। Today History in Hindi| 10 July में हम 10 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 10 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1624 में आज ही के दिन हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर साइन किए गए थे।
  • 1652 में 10 जुलाई को ही इंग्लैंड ने नीदरलैंड के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1800 में आज ही के दिन भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की थी।
  • 1848 में 10 जुलाई को ही न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ था।
  • 1913 में आज ही के दिन यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1924 में 10 जुलाई को ही डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया था।
  • 1925 में आज ही के दिन सोवियत संघ के ऑफिशियल न्यूज एजेंसी के तौर पर TASS की शुरुआत हुई थी।
  • 1931 में 10 जुलाई को ही नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा कर लिया था।
  • 1938 में आज ही के दिनहावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • 1940 में 10 जुलाई को ही 2 माह के युद्ध के बाद नार्वे ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
  • 1966 में 10 जुलाई को ही वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू हुआ था।
  • 1986 में आज ही के दिन भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की थी।
  • 1994 में आज ही के दिन नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया था।
  • 1999 में 10 जुलाई को ही जिनीवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत हुई थी।
  • 2003 में आज ही के दिन NASA का मंगलयान रोवर लॉन्च हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 10 July में आपको 10 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*