Today’s Current Affairs in Hindi | 14 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 14 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 14 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

14 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में UEFA चैम्पियनशिप का खिताब ‘मैनचेस्टर सिटी’ ने जीता है।
  2. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ‘यूनेस्को’ में फिर से शामिल हुआ है।
  3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘नेशनल ट्रेनिंग कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया है। 
  4. हाल ही में ‘MRF’ का शेयर 01 लाख प्रति शेयर का आंकड़ा छूने वाला पहला भारतीय स्टॉक बना है।
  5. हाल ही में 13 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय रंगहीनता दिवस’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में ‘पाकिस्तान’ देश ने रूसी कच्चे तेल का आयात शुरू किया है।
  7. हाल ही में ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ 2023’ के लिए आयरलैंड के प्लेयर ‘हैरी टेक्टर’ को चुना गया है।
  8. हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के CEO के रूप में ‘अमित अग्रवाल’ को नियुक्त किया गया है।
  9. हाल ही में सैन्य अभ्यास ‘एक्स एकुवेरिन’ का आयोजन उत्तराखंड राज्य के चौबटिया में शुरू किया गया है।
  10. हाल ही में स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में ‘गुजरात’ राज्य पहले स्थान पर पहुंच गया है।
  11. हाल ही में ‘हरियाणा’ राज्य सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को प्रतिमाह 10.000 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है।
  12. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने ‘इथियोपिया’ देश को दी जाने वाली खाद्य सहायता पर रोक लगा दी है।
  13. हाल ही में ADB और भारत ने ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 130 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
  14. हाल ही में ओडिशा के भुवनेश्वर में पहला ‘जनजातीय खेल महोत्सव’ आयोजित किया गया है।
  15. हाल ही में ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ वर्ष 2023-24 में हिंदू अध्ययन केंद्र की शुरुआत करेगा।
  16. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य की ‘मुंबई पुलिस’ ने 14 जून को ‘नो होर्निंग डे’ घोषित किया है। 
  17. हाल ही में ‘नोवाक जोकोविच’ ने रिकॉर्ड 23वां पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है।  
  18. हाल ही में वरिष्ठ नागरिकों के लिए (SACRED) पोर्टल ‘सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय’ ने लॉन्च किया है।
  19. हाल ही इटली देश के प्रधानमंत्री ‘सिल्वियो बर्लुस्कोनी’ का निधन हो गया है।
  20. हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा ‘CM Learn and Earn’ योजना शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 14 June – ट्रेड यूनियनों को कनाडा में किया गया था वैध, जानें आज का इतिहास

14 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही किस राज्य के ‘ईशाद’ आम को GI टैंग प्रदान किया गया है?

(A) ओडिशा 
(B) कर्नाटक 
(C) तमिलनाडु 
(D) पश्चिम बंगाल 
उत्तर- (B) कर्नाटक 

2. हाल ही में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 का खिताब किस देश ने जीता है?

(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) भारत 
(C) इंग्लैंड 
(D) वेस्टइंडीज 
उत्तर- (A) ऑस्ट्रेलिया

3. हाल ही में ‘सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशन-20’ (SAI20) का आयोजन किस राज्य में प्रारंभ हुआ है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) महाराष्ट्र 
(C) झारखंड 
(D) गोवा 
उत्तर- (D) गोवा 

4. हाल ही में ‘एप्सन इंडिया’ ने किस अभिनेत्री को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

(A) श्रद्धा कपूर 
(B) कृति सेनन 
(C) रश्मिका मंदाना
(D) प्राची देसाई 
उत्तर- (C) रश्मिका मंदाना

5. हाल ही में तीन दिवसीय G-20 विकास पर मंत्रियों की बैठक किस शहर में शुरू में हुई है?

(A) वाराणसी 
(B) भोपाल 
(C) जयपुर 
(D) इम्फाल 
उत्तर- (A) वाराणसी 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*