Today School Assembly News Headlines (3 July) : स्कूल असेंबली के लिए 3 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (3 July) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (3 July) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (3 July)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (3 July) इस प्रकार हैंः

  • भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 13वें संस्करण के लिए रवाना हुई।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित किया; सदस्यों से संसद के नियमों का पालन करने और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बनाए रखने का आग्रह किया।
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पौधारोपण किया।
  • यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, कैंडिडेट्स डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के और हिस्सों में आगे बढ़ा।
  • सरकार ने एनटीए में मजबूत तंत्र विकसित करने के लिए छात्रों और अभिभावकों से सुझाव और प्रतिक्रिया मांगी।
  • आईएमडी ने उत्तराखंड, असम और पंजाब में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अस्ताना में एससीओ शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • JoSAA Counseling Round 3 Seat Allotment Result : जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 4 जुलाई 2024 को जारी किया जाएगा।
  • तमिलनाडु ने नई शिक्षा नीति का अनावरण (unveils)  किया, एमके स्टालिन को रिपोर्ट सौंपी।
  • बढ़ते तापमान के बीच कश्मीर के स्कूलों ने 10 दिन की गर्मी की छुट्टी की घोषणा की।
  • आईआईटी मद्रास 12 और 13 जुलाई को दिल्ली में ‘स्पोर्ट्स टेक स्टार्ट अप कॉन्क्लेव’ आयोजित करेगा।
  • सरकारी पैनल ने 7 जुलाई तक परीक्षा सुधारों पर हितधारकों (Stakeholders) से इनपुट मांगे।
  • IBPS क्लर्क भर्ती 2024: 6,128 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  • SRMJEE 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट 7 जुलाई को आएगा।
  • IIT मद्रास ने मेट्रो रेल तकनीक में PG डिप्लोमा शुरू किया, GATE स्कोर की आवश्यकता है।
  • BHU ने अपने स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • महाराष्ट्र के नासिक जिले में दोबारा बनाए गए तोपखाना संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।
  • सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में छत्तीसगढ़ को हर संभव सहायता प्रदान करना जारी रखेगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
  • तेलंगाना: नई भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत हैदराबाद के चारमीनार पुलिस स्टेशन में पहली एफआईआर दर्ज की गई।
  • सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी: सैनिकों को अत्याधुनिक हथियार और तकनीक प्रदान करें। 

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
  • अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को आधिकारिक कार्यों के लिए छूट है, निजी कार्यों के लिए नहीं।
  • हंगरी ने 6 महीने के लिए यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता संभाली।
  • भारतीय नौसेना प्रमुख ने ढाका में अपने बांग्लादेशी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • यूईएफए चैम्पियनशिप: पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में स्लोवेनिया को हराया।
  • जॉर्डन में अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत शीर्ष पर रहा।
  • टेनिस: इटली के जैनिक सिनर ने विंबलडन चैम्पियनशिप में पुरुष एकल के पहले दौर में जर्मनी के यानिक हनफमैन को हराया।
  • टी-20: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पांच मैचों में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा भारत।
  • महिला क्रिकेट: चेन्नई में रिकॉर्ड-भरे टेस्ट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

3 जुलाई के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2011 में 3 जुलाई को ही 118 वां विम्बलडन महिला टेनिस में पेट्रा क्वितोवा ने मारिया शारापोवा को (6-3 6-4)से हराया था।
  • 2007 में आज ही के दिन अमेरिका कप में अलिंगी टीम ने न्यूजीलैंड को 5-2 से हरा कर स्पेन में जीत हासिल की थी।
  • 2005 में 3 जुलाई को ही राष्ट्रीय कानून समलैंगिक विवाह को स्पेन में वैध किया था। 
  • 2004 में आज ही के दिन बैंकॉक में मेट्रो प्रणाली का आधिकारिक उद्घाटन किया गया था।
  • 1962 में आज ही के दिन फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की थी।
  • 1947 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया था।
  • 1928 में 3 जुलाई को ही जेएल बेयर्ड ने लंदन में पहली बार कलर टीवी का प्रसारण किया था।
  • 1971 में 3 जुलाई को ही विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म हुआ था।
  • 1962 में आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म हुआ था।
  • 1951 में 3 जुलाई को ही न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म हुआ था।
  • 2015 में आज ही के दिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का निधन हुआ।
  • 1999 में 3 जुलाई के दिन ही परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का निधन हुआ था।
  • हर साल 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

शिक्षा अचानक से प्राप्त नहीं की जा सकती, इसे उत्साह और परिश्रम के द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए– अबीगैल एडम्स।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (3 July) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*