Bihar Board Admit Card 2025: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं के एडमिट कार्ड अपडेट्स

1 minute read
Bihar Board Admit Card 2025

Bihar Board Admit Card 2025: जैसा कि आप जानते हैं बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड की परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया है। बिहार बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक है और कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी से 17 फरवरी 2025 तक है। बिहार बोर्ड परीक्षा देने के लिए छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना अत्यंत आवश्यक है जिसे वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। BSEB द्वारा एडमिट कार्ड 8 जनवरी को जारी कर दिए गए थे। इस Bihar Board Admit Card 2025 के बारे में जानकारी दी गई है। 

बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in
कक्षा 10 परीक्षा की तिथि17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक
कक्षा 12 परीक्षा की तिथि1 फरवरी से 17 फरवरी 2025 तक
प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि10 जनवरी से 20 जनवरी 2025 तक
एग्जाम का मोडपेन एंड पेपर
परीक्षा का समय11 AM से 2:15 PM

Bihar Board Exam 2025

बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड लेटेस्ट अपडेट्स 2025

यदि आप बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए बिहार बोर्ड द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड होना चाहिए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 15 जनवरी 2025 को नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया गया था कि बोर्ड कक्षाओं के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं जिसे स्कूल अधिकारी डाउनलोड कर सकते हैं तथा इसके बाद छात्रों में वितरित कर सकते हैं। सभी छात्र उस नोटिफिकेशन को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड से जुड़े निर्देशों को पढ़ सकते हैं।

बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 कैसे प्राप्त करें?

विद्यालय प्रशासन छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और वितरित करने के लिए जिम्मेदार होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य या अधिकृत शिक्षक ही बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यालय के द्वारा एडमिट कार्ड प्रिंट करके और उन पर मुहर लगाकर छात्रों को वितरित किया जाता है। छात्र अपने मुहर और हस्ताक्षर लगा एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल के द्वारा छात्रों को सूचित किया जाता है कि उन्हें अपना एडमिट कार्ड कब लेना है। छात्रों को एडमिट कार्ड लेने के लिए निर्धारित तिथि पर अपने स्कूल जाना चाहिए। छात्रों को सभी विवरण जांचने चाहिए जिनमें नाम और रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, विषय और परीक्षा तिथियाँ शामिल होती हैं।

संबंधित ब्लाॅग्स

अब आपको बिहार बोर्ड एग्जाम (Bihar Board Admit Card 2025) के बारे में सभी जानकारी मिल चुकी है। सही तैयारी और निर्देशों का पालन करके आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। सभी छात्रों को हमारी ओर से शुभकामनाएँ! बोर्ड एग्जाम्स से जुड़ी और जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*