Today School Assembly News Headlines (2 September) : स्कूल असेंबली के लिए 2 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi 2 September (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (2 September) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (2 September)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (2 September) इस प्रकार हैंः

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हितधारकों से न्यायपालिका में लंबित मामलों को सुलझाने को कहा।
  • गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम का गठन किया।
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि अमृत स्टेशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 157 स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश के रेल बजट में 18 गुना वृद्धि की गई है।
  • सरकार टिकाऊ इलेक्ट्रॉनिक्स घटक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने में मदद के लिए नई योजना शुरू करेगी: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव।
  • देश में उच्च प्रदर्शन वाले जैव-विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने बायोई3 नीति 2024 जारी की।
  • सरकार ने दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत नियमों के पहले सेट के लिए अधिसूचना जारी की, जिसे ‘डिजिटल भारत निधि’ के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • UGC NET जून 2024 दोबारा परीक्षा: 4 केंद्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
  • IIIT हैदराबाद ने बीटेक छात्रों के लिए AI/ML वीकली ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया।
  • ओडिशा ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए PM-USHA कार्यक्रम शुरू किया।
  • कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मैट्रिकुलेशन स्तर के पदों, उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर के पदों, स्नातक और उससे ऊपर के स्तर के पदों को कवर करते हुए SSC चयन पद परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं।
  • CISF ने कांस्टेबल/फायर के 1,130 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए, कैंडिडेट्स 30 सितंबर तक करें अप्लाई कर सकते हैं।
  • BPSC 69वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित हो गए हैं और 1005 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
  • IGNOU जुलाई प्रवेश 2024: आवेदन की अंतिम तिथि फिर से बढ़ाकर 10 सितंबर 2024 कर दी गई है।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • उत्तर प्रदेश सरकार वाराणसी में वैदिक-3डी संग्रहालय बनाएगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी बारिश के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने ईटानगर में मिथुन दिवस के रूप में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल ने संगीत कला विभूषण लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से शेषमपट्टी श्री टी. शिवलिंगम को सम्मानित किया।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखंड के राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय में आरआईएमसी कैडेटों को संबोधित किया।
  • चक्रवाती तूफान असना के मद्देनजर आईएमडी ने आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया; तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • दक्षिण कोरिया राष्ट्रीय अवसंरचना को हैकिंग हमलों से बचाने के लिए आक्रामक साइबर रक्षा अभियान चलाएगा।
  • बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली रिट याचिका को खारिज कर दिया।
  • गाजा में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने पोलियो के खिलाफ़ 640,000 बच्चों को टीका लगाने के लिए अभियान शुरू किया।
  • म्यांमार व्यापक जनसंख्या और आवास जनगणना आयोजित करेगा।
  • यूएई ने देश में अवैध रूप से रहने वालों के लिए दो महीने का वीज़ा एमनेस्टी कार्यक्रम शुरू किया
  • 22 लोगों के साथ रूसी हेलीकॉप्टर लापता हो गया।
  • रक्षा मंत्रालय जापान ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 59 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रक्षा बजट प्रस्तावित किया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • टुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी 2024: अभय सिंह ने शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराकर स्क्वैश में दसवां पीएसए टूर खिताब जीता।
  • पेरिस पैरालिंपिक 2024 में प्रीति पाल ने कांस्य और निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।
  • 15 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर मयंक चक्रवर्ती ने ग्रीस में अपना दूसरा ग्रैंड मास्टर नॉर्म जीता।
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 31 राज्य सदस्य इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ 14वीं हॉकी इंडिया कांग्रेस आयोजित की गई।
  • हिमांशी टोकस ने एशियाई कैडेट जूडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
  • फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2024 में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए टीम इंडिया तैयार।
  • ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट होम सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम और फिक्स्चर की घोषणा।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

2 सितंबर के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2008 में आज ही के दिन कानपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. बीएन अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई थी।
  • 2007 में 2 सितंबर के दिन ही अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना था।
  • 2005 में आज ही के दिन अमेरिका में आए कैटरीना तूफान ने भारी तबाही मचाई थी।
  • 1999 में 2 सितंबर के दिन ही भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं थीं।
  • 1998 में आज ही के दिन डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने उद्घाटन किया था।
  • 1992 में 2 सितंबर को ही अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए थे।
  • 1984 को 2 सितंबर को ही भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ था।
  • 1971 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म हुआ था।
  • 1965 में 2 सिंतबर के दिन ही भारतीय फ़िल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म हुआ था।
  • 1955 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ था।
  • 1976 में 2 सितंबर के दिन ही मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

सीखने के लिए जुनून पैदा कीजिये, यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप कभी भी आगे बढ़ने से नहीं घबराएंगे– एंथोनी जे डी एंजेलो।

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (2 September) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*