CMAT Admit Card 2024: 15 मई को है एग्जाम, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

1 minute read
CMAT Admit Card 2024

CMAT Admit Card 2024 मई में एग्जाम से पहले जारी कर दिया जाएगा। यह एग्जाम 15 मई को आयोजित किया जाएगा। CMAT के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 मार्च से 23 अप्रैल तक चली थी। CMAT फॉर्म करेक्शन 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक निर्धारित किया गया था। रिजल्ट के बारे में अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। CMAT की फुलफॉर्म कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट होती है।

CMAT Admit Card 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा साझा कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
मई 2024CMAT Admit Card 2024
15 मई 2024CMAT 2024 एग्जाम डेट
मई 2024 के दूसरे सप्ताह मेंसिटी इंटिमेशन स्लिप
24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2024CMAT फॉर्म करेक्शन
29 मार्च से 23 अप्रैल 2024CMAT रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (7 May) : स्कूल असेंबली के लिए 7 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

CMAT Admit Card 2024 डाउनलोड कैसे करें?

CMAT एग्जाम के लिए नीचे डाउनलोड करने के स्टेप्स दिए गए हैं-

  • स्टेप 1. CMAT के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CMAT/ विजिट करें।
  • स्टेप 2. ‘कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ टेक्स्ट वाला लिंक ढूंढें और इस लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि संबंधित फ़ील्ड में दर्ज करें।
  • स्टेप 4. स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड को सत्यापित करें और फिर आगे बढ़ें।
  • स्टेप 5. CMAT परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्टेप 6. उम्मीदवार अब अपने डिवाइस पर एडमिट कार्ड सेव करने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
  • स्टेप 7. अब डाउनलोड किए गए दस्तावेज का प्रिंटआउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (6 May) : स्कूल असेंबली के लिए 6 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

CMAT का सम्पूर्ण एग्जाम पैटर्न

CMAT का सम्पूर्ण एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

सब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्स
क्वांटिटेटिव टेक्नीक्स & डेटा इंटरप्रिटेशन2080
लॉजिकल रीजनिंग2080
लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन2080
जनरल अवेयरनेस2080
इनोवेशन & एंट्रेप्रेन्योरशिप20

CMAT एग्जाम के लिए मार्किंग स्कीम

CMAT एग्जाम के लिए मार्किंग स्कीम नीचे दी गई है-

आंसर स्टेटसमार्क्स
सही उत्तर+4
गलत उत्तर-1
ब्लेंक क्वेश्चनअंक नहीं काटे जाएंगे

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*