Today School Assembly News Headlines (1 October) : स्कूल असेंबली के लिए 1 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (1 October) (1) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (1 October) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (1 October)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (1 October) इस प्रकार हैंः

  • भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2023 बैच के परिवीक्षार्थियों के एक समूह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। 
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय मेक इन इंडिया पहल को और मजबूत करने के लिए व्यापार सुधार कार्य योजना (बीआरएपी) 2024 लाएगा। 
  • विश्व अनुवाद दिवस के अवसर पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय-जेएनयू ने सांस्कृतिक विरासत की रक्षा में अनुवाद की भूमिका पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। 
  • झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची से देश भर में ग्यारह हजार सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। 
  • भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने निजी रेडियो प्रसारकों के लिए डिजिटल रेडियो प्रसारण नीति तैयार करने पर एक परामर्श पत्र जारी किया। 
  • केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने नई दिल्ली में सबकी योजना सबका विकास के नाम से प्रसिद्ध जन योजना अभियान पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।
  • दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिएटर्स से ‘क्रिएट इन इंडिया’ में शामिल होने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025: बीएसईबी ने कक्षा 10 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक बढ़ाई।
  • तेलंगाना बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ाई।
  • भारतीय स्पेश एजेंसी इसरो ने मेडिकल ऑफिसर-एसडी, साइंटिस्ट इंजीनियर-एससी, तकनीकी सहायक और वैज्ञानिक सहायक सहित विभिन्न पदों के लिए 103 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवारों को 9 अक्टूबर तक अपने आवेदन जमा करने होंगे।
  • टीएस पीजीएलसीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार टीएससीएचई की आधिकारिक वेबसाइट lawcet.tsche.ac.in पर मेरिट सूची देख सकते हैं।
  • भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फ़ोर्स कॉमन एबिलिटी टेस्ट या AFCAT 02/2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। 
  • NEET PG 2024 काउंसलिंग : सुप्रीम कोर्ट में 4 अक्टूबर को सुनवाई संभावित है।
  • कर्नाटक PGCET 2024 परिणाम : कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने आज MBA, MCA, ME, MTech और MArch कार्यक्रमों के लिए कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट – cetonline.karnataka.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • जम्मू-कश्मीर: कठुआ और राजौरी में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान बढ़ाया।
  • बिहार बाढ़: रांची और वाराणसी से एनडीआरएफ की छह अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं।
  • स्टार्स परियोजना के तहत भोपाल में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय ज्ञान साझाकरण कार्यशाला’ शुरू होगी।
  • केंद्र ने बाढ़ संकट से निपटने के लिए बिहार सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
  • उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने ताइवान के लिए रक्षा सहायता में $567 मिलियन की मंजूरी दी।
  • श्रीलंका सरकार ने श्रीलंकाई एयरलाइंस में हिस्सेदारी नहीं बेचने का फैसला किया।
  • जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होलनेस आधिकारिक यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइल ने यमन में हौथी ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए।
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने लेबनान में इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • निशानेबाजी में गौतमी भनोट और अजय मलिक की भारतीय जोड़ी ने लीमा, पेरू में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में एयर राइफल मिश्रित स्पर्धा में क्रोएशिया को 17-9 से हराकर कांस्य पदक जीता। 
  • फुटबॉल अंडर-20 एशियाई कप में भारत ने लाओस के लाओ नेशनल स्टेडियम केएम16 में अपने अंतिम ग्रुप जी मैच में लाओस को 2-0 से हराया। 
  • जूनियर विश्व वुशु चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने बंदर सेरी बेगावान, ब्रुनेई में दो स्वर्ण सहित सात पदकों की शानदार जीत हासिल की। ​
  • कार्ल्स कुआड्राट ने ईस्ट बंगाल एफसी के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया।
  • विश्व कप विजेता एंटोनी ग्रिजमैन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।
  • ला लीगा: एंजेल कोरेया के 95वें मिनट के गोल ने एटलेटिको को मैड्रिड डर्बी में रियल के खिलाफ हार से बचाया।
  • नेपोली ने मोंज़ा को हराकर सीरी ए पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines: 1 October 2024

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

1 अक्टूबर के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2006 में आज ही के दिन इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया था।
  • 2004 में 1 अक्टूबर के दिन ही इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी थी।
  • 2002 में आज ही के दिन एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिला था।
  • 2000 में 1 अक्टूबर के दिन ही सिडनी में 27वें ओलंपिक खेल संपन्न हुए थे।
  • 1996 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया था।
  • 1978 में 1 अक्टूबर के दिन ही लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों का 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया था।
  • 1967 में आज ही के दिन भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई थी।
  • 1966 में आज ही के दिन राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत त्रिलोक सिंह ठकुरेला का जन्म हुआ था।
  • 1945 में 1 अक्टूबर के दिन ही भारत के राष्ट्रपति रहे रामनाथ कोविन्द का जन्म हुआ था।
  • 1938 में आज ही के दिन भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी माइकल फ़रेरा का जन्म हुआ था।
  • 1924 में 1 अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ था।
  • 1904 में आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता सेनानी ए. के. गोपालन का जन्म हुआ था।
  • 1901 में 1 अक्टूबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह कैरों का जन्म हुआ था।
  • 1847 में आज ही के दिन प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म हुआ था।
  • 1979 में आज ही के दिन भारत के क्रांतिकारी चन्दन सिंह गढ़वाली का निधन हुआ था।
Today School Assembly News Headlines in Hindi (1 October) (2)

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

आज पढ़ने वाला कल का लीडर होगा– मार्गरेट फुलर (Margaret Fuller).

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (1 October) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*