JEE Advanced 2023 : IIT के लिए बढ़ी सीटें, अब 17,385 सीटों पर मिलेगा एडमिशन

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

JEE Advanced 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर सीटें आवंटित होंगी। इस बार 787 सीटों की बढ़ोतरी के साथ 17,385 सीटों पर स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। बीते साल 2022 में 16,598 सीटों पर एडमिशन मिला था।

कैंडिडेट्स द्वारा भरे गए चॉइस फिलिंग के बाद पहला मॉक सीट आवंटन 25 जून को होगा और दूसरे राउंड का मॉक सीट आवंटन 27 जून को रिलीज होगा। राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून को जारी की जाएगी।

JoSAA काउंसलिंग 2023 के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले संयुक्त सीट आवंटन की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “JoSAA रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
  • ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- Josaa Counseling 2023 : जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग प्रोसेस शुरू, इस दिन होगा सीटों का आवंटन

JEE Advanced 2023: ऐसे डाउनलोड करें रिस्पाॅंस शीट

रिस्पाॅंस शीट को चेक करने के लिए नीचे प्वाइंट्स में बताया गया हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadvanced.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईआईटी जेईई रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी रिस्पाॅंस शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • अब रिस्पाॅंस शीट को चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
  • कैंडिडेट्स एक हार्ड कॉपी अपने पास प्रिंट कर रख लें।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस क्वैश्चन पेपर रिलीज, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced 2023 : Exam Highlights 

  • JEE Advanced 2023 का आयोजक: IIT गुवाहाटी
  • एग्जाम के बाद का प्रोसेस: BE व Btech कोर्स में एडमिशन
  • एग्जाम के बाद कहां कितने इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिलेगाः 33
  • एग्जाम का मोड: CBT (कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट)
  • सब्जेक्ट: मैथ, केमेस्ट्री और फिजिक्स
  • एग्जाम के लिए समय: 6 घंटे (3 घंटे पेपर 1 और 3 घंटे पेपर 2)।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*