Today History in Hindi | 8 June- औरंगजेब ने आगरा किले पर किया था कब्जा, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया के इतिहास में 8 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। औरंगजेब ने आज ही के दिन आगरा किले पर कब्जा किया था। मशहूर नाटककार, निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर आज ही के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे।

8 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1936 में आज ही के दिन भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था। 1948 में 8 जून को ही देश की सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की और इस सेवा की यह पहली इंटरनेशनल उड़ान थी। Today History in Hindi| 8 June में हम 8 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 8 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1658 में आज ही के दिन औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा कर लिया था।
  • 1936 में 8 जून को ही भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था।
  • 1948 में आज ही के दिन सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की थी।
  • 1977 में आज ही के दिन चेन्नई से FM प्रसारण शुरू हुआ था। 90 के दशक में इसका विस्तार किया गया था।
  • 1990 में 8 जून को ही आकाशवाणी ने आंध्र प्रदेश के वारंगल में अपना 100वां स्टेशन चालू किया था।
  • 1994 में आज ही के दिन निजी खिलाड़ियों को एफएम चैनलों पर टाइम स्लॉट दिया गया था।
  • 2002 में आज ही के दिन आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया था।
  • 2004 में 8 जून को ही भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया था।
  • 2004 में आज ही के दिन दूरदर्शन और आकाशवाणी की डीटीएच सेवा शुरू की गई थी।
  • 2008 में 8 जून को ही लेह और लद्दाख में 1 एफएम ट्रांसमीटर चालू किया गया था।
  • 2009 में आज ही के दिन पटकथा लेखक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ था।
  • 2012 में आज ही के दिन बांग्लादेश ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान आकाशवाणी द्वारा निभाई गई भूमिका को मान्यता दी थी।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 8 June में आपको 8 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*