Today History in Hindi| 5 May- महान विचारक कार्ल मार्क्स का हुआ था जन्म, जानें आज के दिन की अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास (17)

देश और दुनिया के इतिहास में 5 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 5 मई के दिन ही नेपोलियन और संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था। 1818 में आज ही के दिन जर्मन अर्थशास्त्री और महान विचारक कार्ल मार्क्स और सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का का जन्म हुआ था। 

5 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1961 में अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे। उन्हें एक हेलीकॉप्टर ने पानी से बाहर निकाला और शेपर्ड ने इस यात्रा को ‘शानदार सैर’ करार दिया। Today History in Hindi| 5 May- में हम 5 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 5 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1260 में आज ही के दिन कुबलई खान मंगोल सम्राट बना था।
  • 1640 में 5 मई के दिन इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने संसद भंग की थी।
  • 1646 में इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने स्कॉटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • 1762 में आज ही के दिन रूस और प्रशिया के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि हुई थी।
  • 1809 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में पेटेंट प्राप्त करने वाली पहली महिला मैरी कीज़ को रेशम और धागे का उपयोग करके घास बुनाई के विचार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया।
  • 1821 में आज ही के दिन चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान व बहुसंस्कृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन का निधन हुआ था।
  • 1916 में आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1961 में आज ही के दिन अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे थे। 
  • 1980 में आज ही के दिन लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों के कब्जे से आजाद कराया गया था। ब्रिटिश एसएएस कमांडो ने पांच हमलावर ईरानी बंदूकधारियों को मार डाला और एक को हिरासत में लेकर इस नाटक का अंत किया।
  • 2006 में आज ही के दिन संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था।
  • 2009 में आज ही के दिन पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबान उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए इलाके के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।
  • 2010 में आज ही के दिन आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसरो द्वारा विकसित नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया था। 
  • 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने संदिग्ध अपराधियों पर किए जाने वाले नार्को अनैलेसिस, ब्रेन मैपिंग अथवा पॉलीग्राफ टेस्ट जैसी जांच को अस्वीकार कर दिया और इसे निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया था।
  • 2017 में आज ही के दिन इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था।
  • 2021 में आज ही के दिन ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं थी।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 5 May- में आपको 5 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*