Today History in Hindi | 12 July – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की हुई थी स्थापना, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 12 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1960 में आज ही के दिन भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी। 1949 में 12 जुलाई को ही महात्मा गांधी की हत्या के बाद RSS पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया गया था।

12 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1998 में आज ही के दिन फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल को 1.7 अरब लोगों ने देखा था। 2001 में आज ही के दिन अगरतला से ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरुआत हुई थी। Today History in Hindi| 12 July में हम 12 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 12 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1346 में आज ही के दिन लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक नियुक्त किया गया था।
  • 1673 में 12 जुलाई को ही नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • 1812 में आज ही के दिन जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया था।
  • 1823 में 12 जुलाई को ही कलकत्ता में भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का इनोग्रेशन किया गया था।
  • 1862 में आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया था।
  • 1912 में 12 जुलाई को ही ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी थी।
  • 1918 में आज ही के दिन टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट होने से 500 लोगों की जान चली गई थी।
  • 1935 में 12 जुलाई को ही बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी थी।
  • 1949 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या के बाद RSS पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया गया था।
  • 1960 में 12 जुलाई को ही भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।
  • 1970 में आज ही के दिन अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ में 600 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 1989 में 12 जुलाई को ही दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर को खोला गया था।
  • 1998 में आज ही के दिन 16वें वर्ल्ड कप फुटबाल के फाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया था।
  • 2001 में 12 जुलाई को ही भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा शुरू हुई थी। 
  • 2003 में आज ही के दिन उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत हुए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 


हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 12 July में आपको 12 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*