Today History in Hindi| 5 June- आज ही के दिन हुआ था ऑपरेशन ब्लू स्टार, जानें अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया के इतिहास में 5 जून के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। भारतीय सेना ने आज ही के दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश किया था। सिखों के इस सर्वाधिक पूजनीय स्थल पर सेना के अभियान को ऑपरेशन ब्लू स्टार नाम दिया गया था। 1659 में 5 जून को ही मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा था।

5 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2002 में आज ही के दिन भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया था। 2005 में 5 जून को ही ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। Today History in Hindi| 5 June में हम 5 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 5 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1507 में 5 जून को ही इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए थे।
  • 1659 में आज ही के दिन मुगल साम्राज्य का शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा था।
  • 1661 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया था।
  • 1664 में 5 जून को ही मुस्तफा को द्वितीय तुर्की का सुल्तान बनाया गया था।
  • 1846 में आज ही के दिन अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई थी।
  • 1875 में 5 जून को ही अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई थी।
  • 1912 में आज ही के दिन अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया था।
  • 1915 में 5 जून को ही डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया था।
  • 1924 में आज ही के दिन अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा था।
  • 1972 में आज ही के दिन विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई थी।
  • 1977 में 5 जून को ही ऐपल ने ऐपल II कंप्यूटर को पेश किया था।
  • 1984 में आज ही के दिन ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया था।
  • 2002 में आज ही के दिन भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने  खारिज किया था।
  • 2005 में आज ही के दिन ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
  • 2008 में आज ही के दिन अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला था।
  • 2013 में 5 जून को ही नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 5 June में आपको 5 जून के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*