Tense Chart in Hindi : जानिए टेन्स का चार्ट कैसे बनाएं?

1 minute read
Tense Chart in Hindi

अगर आप अंग्रेजी सीख रहे हैं तो ये ब्लॉग आपके लिए मददगार साबित होगा। इस ब्लॉग में हम आपको टेंस, जो इंग्लिश ग्रामर का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण टॉपिक माना जाता है, उसे चार्ट के जरिये समझायेंगे। यदि टेन्स को चार्ट बना कर समझेंगे तो हम इसे जल्दी और आसानी से समझ पाएंगे लेकिन अब सवाल यह आता है कि टेन्स का चार्ट कैसे बनाएं, जिसका जवाब हम आपको इस ब्लॉग में देंगे?

टेंस की परिभाषा

जिससे किसी कार्य के घटित होने का सही समय पता चलता है, उसे टेंस या काल कहा जाता है। इंग्लिश भाषा को सीखने या बोलने के लिए टेंस को समझना बहुत जरूरी होता है। इस के जरिये हम कोई भी सेंटेंस बना सकते हैं और समझ भी सकते हैं।

टेंस(काल) के उदाहरण

टेंस के उदाहरण निम्नलिखित है:

  • मैं रोज शाम को खेलने जाता हूँ।
  • वह सुबह पढ़ता है।
  • मैंने कल स्कूल गया था।
  • राम अपने भाई को लेने दिल्ली गया था।
  • वह कल राहुल के साथ खेलेगा।
  • मैं कल स्कूल नहीं जाऊंगा।

टेंस के भेद

टेंस 3 प्रकार के होते हैं, जो कि निम्नलिखित है:

  1. Present Tense (वर्तमान काल)
  2. Past Tense (भूत काल)
  3. Future Tense (भविष्यत काल)

इन तीनों टेन्स को भी चार-चार भागों में बांटा गया है। टेंस को विस्तार से समझने के लिए उसके हर भाग को हम इस ब्लॉग में बारीकी से समझेंगे।

Present Tense: परिभषा, भेद और उदाहरण

वह क्रिया या घटना जो वर्तमान समय में घटित होती है या हो रही है, उसे प्रेजेंट टेंस कहा जाता है। हम प्रेजेंट टेंस का यूज़ यह बताने के लिए करते हैं कि वर्तमान समय में क्या हो रहा है।

Present Tense के उदाहरण

Present Tense के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  • वह डॉगी के साथ खेल रहा है।
  • आज मैं स्कूल नहीं जा रही हूँ।
  • वह मेरी बुक नहीं है।

Present Tense के प्रकार

Present Tense को मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया गया है जो की निम्नलिखित हैं-

  1. Present Indefinite Tense (सामान्‍य वर्तमान काल)
  2. Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
  3. Present Perfect Tense (पूर्ण वर्तमान काल)
  4. Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण तत्‍कालिक वर्तमान काल)

Present Indefinite Tense क्या है?

Present indefinite tense को Simple Present Tense भी कहा जाता है। जब कोई घटना प्रेजेंट में घटित हो रही होती है उसे बताने के लिए Present Indefinite Tense का उपयोग किया जाता है।

Present Continuous Tense क्या है?

जो घटना वर्तमान में घट रही है उसके लिए Present Continuous Tense का प्रयोग किया जाता है।

Present Perfect Tense क्या हैं?

यह टेंस एक प्रकार से भूतकाल और वर्तमान काल का मिश्रण है। यह इस बात को दर्शाता है कि कोई घटना हल ही में घटित हुई है।

Present Perfect Continuous Tense क्या हैं?

जो घटना Past में घटित हुई है और वर्तमान में भी जारी है ऐसी स्थिति को दर्शाने के लिए Present Perfect Continuous Tense का प्रयोग किया जाता है।

Past Tense क्या है?

वह क्रिया या घटना जो भूतकाल में पूरी हो चुकी है, उसे पास्ट टेंस कहा जाता है। हम पास्ट टेंस का यूज़ बीते समय में होने वाले कार्यो के लिए करते हैं।

Past Tense के उदाहरण

Past Tense के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  • वह कल राहुल के साथ खेल रहा था।
  • मैं कल स्कूल नहीं गयी थी।
  • वह मेरी किताब थी।

Past Tense के प्रकार

Past Tense को मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया गया है जो की निम्नलिखित हैं-

  1. Past Indefinite Tense (सामान्‍य भूतकाल)
  2. Past Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल)
  3. Past Perfect Tense (पूर्ण भूतकाल)
  4. Past Perfect Continuous Tense (पूर्ण तत्‍कालिक भूतकाल)

Past Indefinite Tense क्या हैं?

पास्ट में होने वाली किसी घटना का बोध कराने के लिए Past Indefinite Tense का प्रयोग किया जाता है। 

Past Continuous Tense क्या हैं?

Past continuous Tense में किसी काम का जारी रहना भूतकाल में पाया जाता है।

Past Perfect Tense क्या हैं?

जो घटना या कार्य Past में शुरू होकर ख़त्म हो चूका होता है उसके लिए Past Perfect Tense का प्रयोग किया जाता है।

Past Perfect Continuous Tense क्या हैं?

Past Perfect Continuous Tense में किसी कार्य के भूतकाल में जारी रहने का बोध होता है। 

Future Tense क्या है?

वह क्रिया या घटना जो भविष्य में घटित होगी या होने वाली है उसे फ्यूचर टेंस कहा जाता है। हम फ्यूचर टेंस का यूज़ भविष्य की स्थिति या आने वाले समय के लिए करते हैं।

Future Tense के उदाहरण

Future Tense के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  • वह कल राहुल के साथ खेलेगा।
  • मैं कल स्कूल नहीं जाऊंगा।
  • वह कल मेरे घर आएगी।

Future Tense के प्रकार

Future Tense को मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया गया है जो की निम्नलिखित हैं-

  1. Future Indefinite Tense (सामान्‍य भविष्यकाल )
  2. Future Continuous Tense (अपूर्ण भविष्यकाल)
  3. Future Perfect Tense (पूर्ण भविष्यकाल)
  4. Future Perfect Continuous Tense (पूर्ण तत्‍कालिक भविष्यकाल)

Future Indefinite Tense क्या है?

इस टेंस के अंतर्गत भविष्य में होने वाली घटना का प्रतीत होता है। 

Future Continuous Tense क्या है?

इस टेंस के अंतर्गत भविष्य में किसी कार्य के जारी रहने का पता चलता है।

Future Perfect Tense क्या है?

Future Perfect Tense को हिंदी में पूर्ण भविष्यत काल कहते हैं। इस टेंस के अंतर्गत हम भविष्य में होने वाले कार्य के समाप्त होने के भाव का अनुभव करते हैं।

Future Perfect Continuous Tense क्या है?

इस टेंस का प्रयोग उन वाक्यों के लिए किया जाता है, जो भविष्य में किसी निर्धारित समय तक जारी रहेंगे। इस टेंस में For, Since, From और By का प्रयोग किया जाता है ।

उम्मीद है कि आपको टेन्स का चार्ट कैसे बनाएं? इसका जवाब मिल गया है। इंग्लिश से जुड़े ऐसे ही अन्य ब्लॉग के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*