Present Tense in Hindi: परिभाषा, नियम, उदाहरण

1 minute read
Present Tense in Hindi

इंग्लिश भाषा को सीखने या बोलने के लिए टेंस को समझना बहुत जरूरी होता है। इसीलिए टेंस को इंग्लिश ग्रामर का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण टॉपिक माना जाता है। इसके बिना न हम कोई सेंटेंस बना सकते हैं और न ही समझ सकते हैं। Present Tense in Hindi को विस्तार से समझने के लिए यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें

टेंस किसे कहते हैं?

टेंस के माध्यम से हमें किसी कार्य के घटित होने का सही समय पता चलता है यानी कि वह घटना वर्तमान में घटित हुई है, बीते हुए समय में घटित हुई है या आने वाले समय में घटित होगी। 

टेंस तीन प्रकार के होते हैं- Present Tense, Past Tense, Future Tense, जिन्हें चार-चार भाग में बांटा गया है। टेंस को विस्तार से समझने के लिए हमे उसके हर भाग को बारीकी से समझना होगा।

Present Tense in Hindi

Present Tense क्या है?

वह क्रिया या घटना जो वर्तमान समय में घटित होती है या हो रही है, उसे प्रेजेंट टेंस कहा जाता है। हम प्रेजेंट टेंस का यूज़ यह बताने के लिए करते हैं कि वर्तमान समय में क्या हो रहा है। इस लेख में, आप Present Tense के उदाहरण, संरचना और उपयोग के नियम सीखेंगे।

Present Tense के उदाहरण

Present Tense के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  • वह डॉगी के साथ खेल रहा है।
  • आज मैं स्कूल नहीं जा रही हूँ।
  • वह मेरी बुक नहीं है।
  • मैं रोज शाम को खेलता हूँ।
  • वह मेरे साथ रहता है.

Present Tense के प्रकार

Present Tense को मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया गया है जो की निम्नलिखित हैं-

  1. Present Indefinite Tense (सामान्‍य वर्तमान काल)
  2. Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
  3. Present Perfect Tense (पूर्ण वर्तमान काल)
  4. Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण तत्‍कालिक वर्तमान काल)
Present Tense in Hindi

Present Indefinite Tense क्या है?

Present indefinite tense को simple present tense भी कहा जाता है। जब कोई घटना प्रेजेंट में घटित हो रही होती है उसे बताने के लिए Present Indefinite Tense का उपयोग किया जाता है। इस टेंस को समझने से पहले आपको इस बात का पता होना चाहिए कि इस टेंस में कौनसी हेल्पिंग वर्ब का उपयोग किया जाता है। प्रेजेंट टेंस के हिंदी वाक्यों का अंत ता है, ती है,  ते हैंं, ता हूँ, ती हूँ, ते हो आदि से होता है।

Present Continuous Tense क्या है?

जो घटना वर्तमान में घाट रही है उसके लिए Present Continuous Tense in Hindi का प्रयोग किया जाता है। इस टेंस के नाम से भी पता चलता हैं present-वर्तमान, continuous-जो चल रहा है। Present Continuous Tense in Hindi के वाक्यों का अंत चुका है, चुकी है, रही है, रहा है, रहे हैं, रहा हूँ, रही हूँ जैसे शब्दों से होता हैं।

Present Perfect Tense क्या हैं?

यह टेंस एक प्रकार से भूतकाल और वर्तमान काल का मिश्रण है। यह इस बात को दर्शाता है कि कोई घटना हल ही में घटित हुई है। Present Perfect Tense in Hindi के वाक्यों का अंत चुका है, चुकी है, चूका हूँ, चुकी हूँ, या है, ई है, ये है, दा है, दी है, दे है इत्यादि शब्दों से होता हैं।

Present Perfect Continuous Tense क्या हैं?

जो घटना Past में घटित हुई है और वर्तमान में भी जारी है ऐसी स्थिति को दर्शाने के लिए Present Perfect Continuous Tense in Hindi का प्रयोग किया जाता है। Present Perfect Continuous Tense in Hindi के वाक्यों का अंत रही है, रहा है, रहे हैं, रहा हूँ, रही हूँ जैसे शब्दों से होता हैं।

संबंधित आर्टिकल

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको Present Tense in Hindi के बारे में रोचक जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*